Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वकार यूनिस का ऐलान- अगर ऐसा नहीं कर पाया तो दे दूंगा इस्तीफा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा गेंदबाजी कोच वकार यूनिस शुक्रवार को आलान करते हुए कहा कि अगर वे राष्ट्रीय टीम के साथ लक्ष्य सेट करने में नाकाम साबित हुए तो वो फिर इस्तीफा देने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक साल के बाद गेंदबाजी कोच के रूप में अपने प्रदर्शन की खुद समीक्षा करेंगे।

उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा, ''मैं एक साल के बाद खुद की समीक्षा करूंगा। मतलब साफ है कि अगर मुझे लगता है कि मैं नौकरी के लिए अच्छा नहीं हूं और मैं इसके साथ अन्याय कर रहा हूं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरे पास तीन साल का अनुबंध है। साथ ही मेरे मन में कुछ टारगेट हैं और मैं युवा तेज गेंदबाजों की मदद करना चाहता हूं। मैं जिस तरह से इसे देखता हूं, मेरी योजना टेस्ट क्रिकेट के लिए एक व्यवस्थित गेंदबाजी आक्रमण तैयार करने और इसे रोटेटो रखने की है।'' वकार ने आगे कहा, 'वह अक्तूबर, 2019 में पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच का पद संभालने के बाद संतुष्ट थे। हमें शाहीन शाह, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन जैसे कुछ युवा तेज गेंदबाज मिले हैं और हम उनमें अधिक प्रतिभा देख रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उन लोगों की उपेक्षा करूंगा, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

बता दें कि वकार का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ तीन साल का अनुबंध है। पाकिस्तानी टीम जुलाई में 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रही थी जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच मिकी आर्थर के कार्यकाल को नहीं बढ़ाने का फैसला किया और मिस्बाह उल हक को सितंबर में टीम का मुख्य कोच व चयनकर्ता बना दिया, जबकि वकार को गेंदबाजी कोच चुना था।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 10:36 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+