भारत ने कनाडा के खिलाफ 6-0 से सीरीज जीती
सरे (कनाडा)। भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए कनाडा को हॉकी टेस्ट सीरीज में 6-0 से शिकस्त दी। स्थानीय टेमनाविस पार्क में खेले गए सीरीज का अंतिम मैच भारत ने 3-2 से जीता। अंतिम मैच खासा रोमांचक रहा।
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम काफी आक्रामक दिखी। भारत ने पहले हाफ में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत के लिए पहला गोल प्रभजोत सिंह ने 21वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल गुरविंदर सिंह ने 31वें मिनट में किया। पहले हाफ में कनाडा की तरफ से वेन फरनांडिज ने गोल किया।
नए कोच के मार्गदर्शन में पहली सीरीज
मैच भारत के पाले में ही रहा। कनाडा के खिलाडि़यों ने दूसरे हाफ में हर संभव प्रयास किये लेकिन सफल सिर्फ एक गोल करने में ही हुए। वेन ने 46वें मिनट पर फिर से एक गोल दागा और मैच बराबरी पर आ गया। लेकिन त्वरित जवाब देते हुए भारत के तुशार खांडेकर ने 49वें मिनट में शानदार गोल ठोक कर मैच को फिर अपने कब्जे में ले लिया और अंत तक बढ़त बनायी रखी।
सात मैचों की इस सीरीज का एक मैच ड्रॉ हो गया था, लिहाजा भारत ने यह सीरीज 6-0 से जीती। भारत ने अपने नए हॉकी कोच स्पेन के होजे ब्राजा के मार्गदर्शन में यह पहली हॉकी टेस्ट सीरीज जीती। अगले साल भारत में होने वाले हॉकी र्वल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के मद्देनजर भारत के कोच होजे ब्राजा टीम को मजबूती प्रदान करने में जुटे हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications