वकार यूनिस ने मांगी माफी, भारत की हार पर दिया था विवादित बयान

कराची : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने अब भारतीयों से माफी मांगी है। उन्होंने भारत की हार पर जिक्र करते हुए एक टीवी शो में विवादित बयान दिया था। टी 20 विश्व कप 2021 सुपर 12 मैच में, रिजवान ने 55 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली और बाबर आजम के साथ नाबाद 152 रनों की साझेदारी की। दोनों नाबाद रहे और अपनी टीम को विराट कोहली की मेन इन ब्लू के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। इसके बाद, पाकिस्तान के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक यूनिस ने कहा कि रिजवान को मैदान पर मौजूद हिंदुओं के सामने नमाज अदा करते हुए देखकर उन्हें खुशी हुई।

इस बयान के बाद यूनुस की जमकर आलोचना हुई। हालांकि, उन्होंने अब माफी मांगी और कहा कि उनका लोगों की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'लम्हे की गहमा - गहमी में, मैंने कुछ ऐसा कहा जिसका मतलब नहीं था जिससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हो। मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं, यह बिल्कुल भी इरादा नहीं था। एक वास्तविक गलती थी। खेल जाति, रंग या धर्म की परवाह किए बिना लोगों को एकजुट करता है। #क्षमा याचना।"

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान बहुत मजबूत और देखने लायक है', हार से निराश दिखे कीवी कप्तान

कही थी ये बात

कही थी ये बात

इससे पहले वकार ने कहा था, 'जिस तरह से बाबर और रिजवान ने बल्लेबाजी की, स्ट्राइक-रोटेशन, उनके चेहरों पर जो नजर थी, वह अद्भुत था। सबसे अच्छी बात, रिजवान ने जो किया, माशाल्ला, उसने हिंदुओं से घिरी जमीन पर नमाज अदा की, वह वास्तव में मेरे लिए बहुत खास था।"

हर्षा भोगले ने भी लगाई थी यूनिस को फटकार

हर्षा भोगले ने भी लगाई थी यूनिस को फटकार

इससे पहले, प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी विवादास्पद बयान के लिए यूनिस को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा, "वकार यूनिस के कद के व्यक्ति के लिए यह कहना कि रिजवान को हिंदुओं के सामने नमाज अदा करते देखना उनके लिए बहुत खास था, सबसे निराशाजनक चीजों में से एक है जो मैंने सुना है। हम में से बहुत से लोग इस तरह की चीजों को खेलने और खेल के बारे में बात करने की बहुत कोशिश करते हैं और यह सुनना भयानक है।"

पहली जीत में खोया आपा

पहली जीत में खोया आपा

पाकिस्तान की आईसीसी विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ पहली जीत रही थी। इस जीत के जश्न में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आपा खोते नजर आए, जिनमें से एक रहे यूनिस खान। रिजवान को लेकर दिए बयान ने कईयों को हैरान किया। भारत ने इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाफ 12 आईसीसी मुकाबले खेले थे, लेकिन पाकिस्तान एक भी बार जीत हासिल नहीं कर सका था। हालांकि बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया।

जहां तक ​​रिजवान का सवाल है, वह 2021 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रहा है। भारत के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के बाद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अच्छा खेला। मंगलवार को, 29 वर्षीय रिजवान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 33 रन बनाए। पाकिस्तान ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया। इसी के साथ पाकिस्तान के अब सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ गए हैं। वहीं भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+