Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: रविचंद्रन अश्विन से हुई बड़ी गलती, बने पंजाब की हार का मुख्य कारण

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 में किंग्स इलवेन पंजाब के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा। अभी टीम ने दो ही मुकाबले खेले हैं कि दोनों मुकाबलों में ऐसे वाक्या देखने को मिले जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहले मैच में रविचंद्रन अश्विन ने मांकडिंग रन आउट विवाद खड़ा किया तो फिर टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ऐसी बड़ी गलती कर दी जो पंजाब की हार का मुख्य कारण बना।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि कोलकाता अपना 17वां ओवर खेल रही थी। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी बोलिंग कर रहे थे। ओवर की पांचवी गेंद पर शमी ने आंध्रे रसेल को बोल्ड कर दिया। उस समय रसेल 3 रनों पर खेल रहे थे। पूरी टीम जश्न मनाने लगी लेकिन अंपायर ने नो बाॅल दे दी। अंपायर का फैसला देख सभी टीम हैरान रह गई। वहीं अश्विन बाैखलाते नजर आए, लेकिन यह नो बोल अश्विन के कारण ही दी गई। अंपायर ने कहा कि 6 खिलाड़ी 30 गज के बाहर हैं जबकि नियम अनुसार 5 होने चाहिए थे। अश्विन की इस गलती के कारण अंपायर ने पवेलियन लाैट रहे रसेल को फिर वापस बुला लिया।

देख शाहरूख हुए खुश
जैसी ही रसेल वापस क्रीज पर गए तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा, वहीं कोलकाता के मालिक शाहरूख खान भी मुस्कुराते हुए नजर आए। उस समय कोलकाता का स्कोर 161 था, लेकिन इसके बाद रसेल ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 218 पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रसेल ने महज 17 गेदों में 48 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चाैके व पांच छक्के शामिल रहे। जवाब में पंजाब की टीम 4 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी और कोलकाता ने 28 रनों से मैच जीत लिया।

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 10:52 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+