टीम प्रयोग करने की कोशिश में है, किसी भी नंबर पर खेलने को रहें तैयार : अय्यर
नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले कहा कि भारतीय टीम में माैजूदा स्थिति को देख बल्लेबाज को किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अय्यर ने 2019 विश्व कप के बाद भारत की वनडे टीम में वापसी की है और उन्होंने नंबर-4 पर खेलते हुए अच्छा खेल दिखाया है। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने उन्हें पांचवें नंबर पर धकेल दिया आैर खुद नंबर पर आ गए।
हालांकि कोहली का यह फैसला गलत साबित हो गया जब भारत को 10 विकेट से करारी हार मिली। कोहली 16 रन बनाकर आउट हुए तो अय्यर भी महज 4 रन बना सके। इसके बावजूद अय्यर का मानना है कि खिलाड़ी को किसी भी जगह खेलने के लिए जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'इस स्थिति में आपको किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि इस समय टीम में जो प्रतिस्पर्धा है, उसे देखते हुए टीम में खेलना जरूरी है।' पंत ने यह भी कहा कि इस समय टीम अधिक प्रयोग करने की कोशिश में है।
अय्यर ने कहा, 'हम किसी विशेष नंबर पर बल्लेबाजी करने की वजह नहीं दे सकते। हमारे लिए सबसे अहम चीज ध्यान लगाए रखना है। साथ ही हम इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकते कि हमें उसी स्थान पर बल्लेबाजी करने को नहीं मिल रही। हम प्रयोग करने की कोशिश में हैं। उम्मीद है कि हम प्रत्येक बल्लेबाज को अच्छे स्थान पर खिलाएंगे। उम्मीद करते हैं कि यह भविष्य में कारगर साबित होगा।''
बता दें कि कोहली ने केएल राहुल को फिट करने के लिए खुद को चाैथे नंबर पर उतारा था। रोहित शर्मा व शिखर धवन ओपनिंग करने आए तो राहुल तीसरे नंबर पर उतरे थे। मैच के बाद कोहली ने इसको लेकर कहा था कि दर्शकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। काैन से खिलाड़ी को किस स्थान पर फिट करना है, इसपर काम किया जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
