Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वो 3 कारण जिसके चलते धोनी को BCCI ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की जिसमें विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम गायब रहा। यह धोनी के लिए बीसीसीआई से मिला सबसे बड़ा झटका रहा है, क्योंकि धोनी साल 2005 से लेकर 2019 तक बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 वनडे फाॅर्मेट का विश्व कप व 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी टीम को दिलाई। लेकिन अब धोनी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं, जिस कारण उन्हें बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना पड़ा है। आइए जानें क्या हैं 3 प्रमुख कारण जिसके चलते धोनी लिस्ट से बाहर हुए-

1. टीम से बाहर रहना

1. टीम से बाहर रहना

पिछले साल धोनी को 'ए' ग्रेड में रखा गया था जिसके आधार पर उन्हें साल के 5 करोड़ मिले। लेकिन इस बार आउट हुए। धोनी को लिस्ट में ना रखने का एक कारण है उनका टीम से बाहर रहना। बीसीसीआई यह कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियो के माैजूदा प्रदर्शन के आधार पर करता है। वहीं धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद टीम से बाहर चल रहे हैं। 9 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने सेमीफाइनल खेला था जिसमें हार मिली। धोनी रन आउट होकर 50 रन बना सके। इस मैच के बाद धोनी ने क्रिकेट से दूरी बना ली। धोनी 6 महीने मैदान से बाहर रहे। जो उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने का एक बड़ा कारण बना।

2. संन्यास की अटकलें

2. संन्यास की अटकलें

धोनी ने जैसे ही क्रिकेट से दूरी बनाई तो संन्यास को लेकर खबरें आने शुरू हो गई। जहां कई खिलाड़ी मैदान पर रन बनाकर सुर्खियों में रहे तो वहीं धोनी के लिए साल 2019 इन बातों को लेकर बीत गया कि वो कब संन्यास लेंगे। विराट कोहली ने ट्विटर पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तब से संभावना बन गई कि वो संन्यास ले लेगें। हालाकि धोनी ने इसपर चुप्पी साधी और कहा था कि जनवरी तक इसका इंतजार करें। लेकिन अब आधा जनवरी निकल गया। धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी घरेलू मैदान पर जारी वनडे सीरीज में भी वापसी नहीं की और ना ही उनका न्यूजीलैंड दाैरे के लिए चुना गया। ऐसे में बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में धोनी का शामिल होना और मुश्किल हो गया।

3. मिल सकती है फेयरवेल

3. मिल सकती है फेयरवेल

तीसरा बड़ा कारण रहा है धोनी को इस साल फेयरवेल मैच मिलने की खबरें। धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट से संन्यास लिया था। लेकिन इस साल कोच रवि शास्त्री ने भी बयान दे दिया कि वो वनडे से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन यह भी तय नहीं कि वो टी20 विश्व कप में खेल सकेंगे। ऐसे में खबरें यह भी आईं कि उन्हें इस साल फेयरवैल मैच मिल सकता है। आईपीएल टूर्नामेंट के बाद धोनी संन्यास के बारे में विचार कर सकते हैं। इन्हीं अकटलों को देखते हुए धोनी को सालाना कॉन्ट्रैक्ट में नहीं रखा गया है।

Story first published: Thursday, January 16, 2020, 18:22 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+