IND vs AUS: दूसरे ODI से पहले एडम जांपा ने बताई कोहली की बैटिंग में बड़ी कमी
नई दिल्ली: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जांपा ने पहले वनडे मुकाबले में रोकने में सफलता हासिल की थी। भारत वह मुकाबला बुरी तरह से हारा था। 10 विकेट से मिली इस हार में भारत के टॉप ऑर्डर के साथ छेड़छाड़ को काफी ज्यादा जिम्मेदार माना गया।
कोहली खुद नंबर चार पर आए थे और इस मुकाबले में 16 ही रन बनाए। अब सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले एडम जांपा ने कोहली की बैटिंग में एक कमजोरी पर बात की है।

जांपा ने कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट किया है
जांपा और वेस्टइंडीज के रवि रामपॉल ने कोहली को सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे ज्यादा 6 बार आउट किया है।
'शर्म करो BCCI'- कॉन्ट्रेक्ट से धोनी के बाहर होने पर ट्विटर पर आया उबाल
जांपा ने राजकोट में होने जा रहे दूसरे मुकाबले से पहले कहा है, 'विराट कोहली को उनकी पारी की शुरुआत में लेग स्पिनर को खेलने में दिक्कत आती है। वह एक अच्छे शुरुआत करने वाले खिलाड़ी हैं, वह पहले मुकाबले में 18 गेंदों पर 16 रन पर थे, मुझे लगता है कि उनके खिलाफ गेम प्लान होना जरूरी है। मैंने उनको पिछले साल 4 बार आउट किया था, उनके खिलाफ आत्मविश्वास हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है।' जांपा ने दूसरे वनडे से पहले रिपोर्टरों से बात कही।

जांपा ने बताया कोहली के खिलाफ क्या करें-
उन्होंने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए आपके पास अटैकिंग अप्रोच होनी चाहिए। अगर आप रक्षात्मक अंदाज में कोहली का सामना करते हैं तो वह आप पर हावी हो जाएंगे।
जांपा ने आगे कहा, 'कोहली सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं जिनको मैंने गेंदबाजी की है। वह अगले मैच में अलग अंदाज में होंगे।'

स्टीव वॉ भी दे चुके हैं कोहली को सलाह
पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि अगर विकेट गंवाने से बचना है तो कोहली को जम्पा को अधिक सम्मान देने की आवश्यकता है। मंगलवार को फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए वॉ ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह कोहली जम्पा को पर्याप्त सम्मान दिखा रहे हैं और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई है। कोहली को जम्पा का सम्मान करना चाहिए। उसे परखने के लिए क्रीज पर समय बीताना होगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
