BPL : आंद्रे रसेल ने 7 छक्के लगाकर खेली तूफानी पारी, टीम को पहुंचाया फाइनल में
नई दिल्ली। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) का क्वालिफायर-2 मुकाबला बुधवार शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में राजशाही राॅयल्स और चट्टोग्राम चैलेंजर्स के बीच हुआ। इस बड़े मुकाबले में राजशाही राॅयल्स की कप्तानी कर रहे आंद्रे रसेल ने 7 छक्के लगाकर तूफानी पारी खेलते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। महमुदुल्लाह की कप्तानी वाली चट्टोग्राम टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजशाही के सामने 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में राजशाही ने 19.2 ओवर में ही 2 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजशाही टीम की शुरूआत खराब रही और उसने 34 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर इरफान सुक्कुर(45) के रूप में राजशाही को 14.4 ओवर में 83 पर पांचवां झटका लगा। चट्टोग्राम का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। राजशाही को अभी भी जीत के लिए 32 गेंदों में 82 रन चाहिए थे, लेकिन छठे नंबर पर आए रसेल ने अकेले ही मैच बदलकर रख दिया। रसेल ने 22 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चाैके भी शामिल रहे। उन्होंने यह पारी खेल टीम को 4 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। रसेल के अलावा मोहम्मद नवाज ने 5 गेंदों में 14 रन बनाए।
रसेल की इस पारी ने क्रिस गेल की मेहनत पर पारी फेर दिया। चट्टोग्राम के लिए ओपनर क्रिस गेल ने 24 गेंदों में 60 रन जड़े जिसमें 6 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। वहीं महमुदुल्लाह ने भी 18 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसकी बदाैलत चट्टोग्राम सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर सका। अब फाइनल मुकाबला 17 जनवरी को खुलना टाइगर्स और राजशाही राॅयल्स के बीच होगा। खुलना टाइगर्स के कप्तान बांग्लादेश के मुश्फिकर रहीम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
