Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली की इस बात का मुरीद हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- महान प्लेयर के महान विचार

नई दिल्ली। 2019 में जबरदस्त रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' अवॉर्ड से नवाजा गया।। कोहली इस अवार्ड को पाने के बाद भावुक हो उठे थे और उन्होंने कहा था, ''मैं इस अवार्ड को पाकर हैरान हूं क्योंकि मुझे तो गलत समझा जाता था।'' कोहली को यह अवार्ड इसलिए दिया गया क्योंकि उन्होंने आलोचकों को उस समय चुप करवाया जब वो मैच के दाैरान बाॅल टेंपरिंग मामले में एक साल का बैन झेल चुके स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग करने लगे थे। कोहली ने मैच देख रहे दर्शकों को इशारा किया था कि वो ऐसा ना करें बल्कि तालियां बजाएं। कोहली को 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' अवॉर्ड पाकर देख पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर उनके मुरीद हो गए। कोहली के विचार आमिर को प्रभावित कर गए और उन्होंने ट्वीट के जरिए उन्हें महान बताया।

आईसीसी ने ट्वीट करते हुए कोहली के बयान का वीडियो शेयर किया, जिसपर आमिर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'महान प्लेयर के महान विचार'। बता दें कि ये दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के खेल की तारीफ करते हैं। कोहली ने हाल ही में आमिर की गेंदबाजी पर टिप्पणी करते कहा था कि वो एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं तो वहीं आमिर कोहली को सबसे अच्छा बल्लेबाज मानते हैं। आमिर कह चुके हैं कि कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं और उनका विकेट लेने के लिए गेंदबाज को अपना बेस्ट देना होता है। कोहली ने भी आमिर को खतरनाक बॉलर बताया था।

गाैर हो कि कोहली यह अवॉर्ड पाने पर हैरान थे। उन्होंने बयान जारी कर कहा था, 'मैं हैरान हूं कि मुझे यह पुरस्कार मिला क्योंकि मैं तो कई सालों से गलत चीजों को लेकर सवालों के घेरे में रहता था। कई बार हम किसी के शुरूआती दौर में उसके बारे में काफी आलोचनात्मक रवैया अपना लेते हैं। मैं नहीं चाहता कि टीम के युवा खिलाड़ियों को इससे गुजरना पड़े। हर किसी को खुद को समझने के लिए समय देना चाहिए।' स्मिथ का सपोर्ट करने के सवाल पर कोहली ने कहा कि उस समय स्मिथ के हालात ठीक नहीं थे। इसलिए मैने दर्शकों को हूटिंग करने से रोका था। मुझे नहीं लगता कि इस तरह के हालात से निकलकर आए किसी व्यक्ति की परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहिए।

Story first published: Thursday, January 16, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+