IND vs AUS: 36 रनों से दूसरा ODI जीतकर भारत ने 1-1 से बराबर की सीरीज
राजकोट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया्। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले की तरह एक बार फिर से टॉस जीता जिसके जवाब में भारत ने बढ़िया बल्लेबाजी का उदाहरण पेश करते हुए कंगारूओं को जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य दिया। विशाल लक्ष्य के दबाव में कंगारू बल्लेबाजी 304 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने 36 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर जोड़ी इस बार कोई कमाल नहीं दिखा सकी और वार्नर ने केवल 15 तो फिंच ने 33 रन ही बनाए। हालांकि स्टीव स्मिथ ने 98 रनों की पारी खेली लेकिन यह नाकाफी थी क्योकि रन रेट बहुत ज्यादा बढ़ चुका था जिसके दबाव में स्मिथ अपना शतक भी पूरा नहीं कर सके। वनडे में पहली बार बैटिंग कर रहे लाबुशेन ने प्रतिभा का परिचय देते हुए 47 गदों पर 46 रनों की पारी खेली लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
भारतीय गेंदबाज की बात करें तो इस बार बुमराह अपने पुराने रंग में नजर आए जिनको ज्यादा विकेट भले ही नहीं मिले लेकिन उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी से दूसरे छोर पर विकेट दिलाने का सिलसिला जारी रखा। शमी सबसे महंगे साबित हुए लेकिन उनको सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। सैनी, जडेजा और यादव को 2-2 विकेट मिले। बुमराह को 1 विकेट मिला।
इससे पहले रोहित-धवन की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दी और फिर बाद में धवन-कोहली के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली। धवन केवल 4 रनों से शतक से चूक गए और फिर विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाजी देखने को मिली।कोहली नंबर 3 पर चिर-परिचित लय में खेले और उन्होंने 76 गेंदों पर 78 रन बनाए। अय्यर ने जबकि अपने नंबर पर निराश किया और चौथे क्रम पर यह बल्लेबाज 7 रन बनाकर चलता बना। लेकिन यह लोकेश राहुल थे जिन्होंने आखिरी महफिल लूट ली और भारत के एक्स फैक्टर साबित हुए।
राहुल ने 52 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली और आखिरी ओवर में आउट हुए। वहीं रविंद्र जडेजा ने 20 रनों का योगदान दिया। कंगारूओं की ओर से एडम जांपा ने शानदार गेंदबाजी की और फिर से विराट कोहली को आउट किया। उन्होंने 10 ओवरों में 50 रन देकर 3 विकेट लिए।
इस मुकाबले में भारत ने दो बदलाव किए हैं। चोटिल पंत की जगह पर मनीष पांडे को जगह मिली है जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह पर नवदीप सैनी की एंट्री हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
