-Staff
सिडनी, 23 अक्तूबर: भारत के खिलाफ मोहाली टेस्ट में मिली शर्मनाक हार ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। इस पर आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न ने कहा है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं को टीम पर भरोसा रखना चाहिए।
वार्न ने अपने एक विशेष लेख में लिखा है कि भारत को उसके घर में हराना हमेशा कठिन रहा है। वैसे भी मोहाली में हम स्पिनरों की कमी के कारण हारे। हमारी टीम में वापसी करने का माद्दा है, लिहाजा चयकनर्ताओं को संयम रखना चाहिए।
वार्न का कहना है कि हमारी टीम दूसरों से अलग सिर्फ इसलिए है क्योंकि हम मुश्किल हालात में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। यही हमारे चैंपियन खिलाड़ियों की पहचान है और इसी से हमारी एक अलग छवि बनी है।
आस्ट्रेलियाई टीम की विरासत रही है कि जब भी टीम एक इकाई के तौर पर खेलने में नाकाम रहती है तब टीम के कद्दावर खिलाड़ी आगे आकर उसकी मान की रक्षा करते हैं।
वार्न ने अपने साथियों से कहा है कि जो बीत गया, उसे भुलाकर आगे देखने वाले की ही जीत होती है। कोटला में जो सिर उठाकर जाएगा जीत उसी की होगी। इसलिए घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं। विपक्षी टीम के हमलों का जवाब देना ही सबसे उचित कार्रवाई होगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, October 23, 2008, 17:15 [IST]
Other articles published on
Oct 23, 2008