Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं केएल राहुल, फिटनेस तय करेगी हार्दिक का चयन

नई दिल्ली: केएल राहुल की सफेद बॉल से शानदार फॉर्म ने उन्हें लाल गेंद टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए एक पसंदीदा उम्मीदवार बना दिया है। चयनकर्ता रविवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का चयन करेंगे लेकिन इससे पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा।

राहुल टी 20 और एकदिवसीय मैचों में भारत के सबसे निरंतर खिलाड़ियों में रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह खो दी है।

लेकिन जैसा कि कप्तान विराट कोहली ने कहा कि राहुल जैसे खिलाड़ी को किसी भी टीम से बाहर करना मुश्किल है, ऐसे में उनके पास पृथ्वी शॉ या शुबमन गिल की तुलना में बेहतर मौका है।

टेस्ट टीम में अन्य बदलाव तेज-तर्रार नवदीप सैनी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव के बजाय टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ जा सकती है क्योंकि रविचंद्रन अश्विन या रवींद्र जडेजा में से केवल एक ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएगा।

इसी तरह, भारतीय टीम प्रबंधन हार्दिक की इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि वह सफेद गेंद के मैच के लिए "बॉलिंग फिट" बन जाएं।

वह अनिवार्य "बॉलिंग वर्कलोड टेस्ट" में फेल हो चुके हैं। जिसके बाद उनके निजी प्रशिक्षक एस रजनीकांत ने उन्हें भारत ए के दौरे से बाहर निकलने की सलाह दी।

यदि हार्दिक ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव पर जोर दे सकते हैं। दरअसल टी20 विश्व कप को देखते हुए ऐसा लगता है कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले वाले वनडे मैचों में भी भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए दमदार विकल्प तलाशने का मौका ढूंढती रहेगी।

एक संभावना यह भी है कि केदार जाधव की तुलना में अजिंक्य रहाणे को उनकी बेहतर तकनीक के वनडे टीम में जगह मिल जाए।

"केदार निश्चित रूप से 2023 विश्व कप नहीं खेलेंगे और अब गेंदबाजी भी नहीं करेंगे। चूंकि वह टी 20 में नहीं हैं, इसलिए उन्हें न्यूजीलैंड ले जाने का कोई मतलब नहीं है। संभवतः सूर्या या रहाणे को चुनने की कोशिश की जानी चाहिए," बीसीसीआई के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया।

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 15:16 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+