Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप को लेकर कोहली की इस मांग के चलते आईपीएल को उठाना पड़ेगा नुकसान

नयी दिल्ली। पूरी तरह से फिट तेज गेंदबाज किसी भी टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए बड़े उपयोगी साबित होते हैं। वहीं, अगर बात विश्व कप की हो और वो भी इंग्लैंड में तो वहां फिट तेज गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक साबित होगी। इसी बात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ये चाहते हैं कि उनकी टीम के तेज गेंदबाज भी विश्व कप के लिए तरोताजा रहे। इसके लिए भले ही भारतीय तेज गेंदबाजों को आईपीएल छोड़ना पड़े।

सीओए के सामने रखा सुझाव

जी हां अपने कप्तान विराट भारतीय पेसरों को विश्व कप में पूरी तरह से फिट और तरोताजा चाहते हैं। विराट की यह मंशा बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने उजागर की। पता चला है कि बीसीसीआई का कामकाज देखने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) की एक बैठक में विराट ने ये सुझाव दिया है। कप्तान साफ तौर पर चाहते हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खासकर जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार जैसे मुख्य खिलाड़ियों को अगले आईपीएल के लिए आराम दिया जाना चाहिए।

आईपीएल के बाद ही शुरू हो जाएगा विश्व कप

हालांकि अभी तक कोहली के अनुरोध पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इसमें कोई ताजुब्ब नहीं होगा अगर भारत के मुख्य तेज गेंदबाजों को इस घरेलू टी20 लीग से आराम दे दिया जाए। विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा, जबकी आईपीएल के अप्रैल के पहले सप्ताह से लेकर मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास समय कम होगा और वे विश्व कप तक उतने तरोताजा नहीं रह पाएंगे।

मुंबई इंडियन्स को होगा नुकसान

इस दौरान इन खिलाड़ियों को आईपीएल में ना खेलने के एवज में भरपाई देने का भी सुझाव दिया गया। वहीं, इस बात पर भी चर्चा हुई कि या इन तेज गेंदबाजों को इस प्रीमियर टूर्नामेंट के पहले हाफ में खिलाया जाए या फिर दूसरे हाफ में जिससे की ये विश्व कप फिट रहे। इस मीटिंग में टीम प्रबंधन से कोहली के अलावा आजिंक्य रहाने, रोहित शर्मा, कोच रवि शास्त्री और मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद शामिल रहे।

अभी इस सुझाव पर फैसले के लिए मंथन का दौर चल रहा है। अगर इस सुझाव को मान लिया जाता है तो फिर मुंबई इंडियन्स जैसी टीम को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। उसको बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे अपने दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों से हाथ धोना पड़ेगा।

Story first published: Thursday, November 8, 2018, 9:57 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+