सचिन को शेन वॉर्न का सलाम

By Staff
जिस खिलाड़ी ने हमेशा शेन वॉर्न की नाक में दम किए रखा और उनकी नींद हराम कर दी. उसी खिलाड़ी को शेन वॉर्न ने अपनी सूची में शीर्ष स्थान दिया है.

समय बदला. शेन वॉर्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. शेन वॉर्न क्रिकेट के इतिहास में दर्ज ऐसा नाम है, जिसके खाते में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.

लेकिन उस खिलाड़ी को लेकर उनकी प्रतिद्वंद्विता आज अनुराग में बदल गई है. उस खिलाड़ी के प्रशंसक तो वॉर्न उस दौर में भी थे लेकिन उनसे प्रतियोगिता भी थी.

अब उस खिलाड़ी के प्रति अपने सम्मान को शब्द देने के लिए वॉर्न ने अपनी किताब में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 टेस्ट खिलाड़ियों में उसे शीर्ष स्थान दिया है.

चलिए अब ज़्यादा पहेली न बुझाते हुए उस खिलाड़ी का नाम बता देते हैं. जिसका अंदाज़ा आपको हो ही गया होगा. उस खिलाड़ी का नाम है सचिन रमेश तेंदुलकर.

मास्टर ब्लास्टर के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए शेन वॉर्न ने अपनी किताब 'शेन वॉर्न्स सेंचुरी' में उन्हें 100 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में नंबर वन स्थान दिया है.

सूची

इस सूची में 10 अन्य भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं. वॉर्न ने इस सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को स्थान दिया है जिनके साथ या जिनके ख़िलाफ़ वे खेले हैं.

वॉर्न ने अपनी किताब में सचिन की जम कर प्रशंसा की है

सचिन के अलावा जिन भारतीय खिलाड़ियों को इस सूची में शामिल किया गया है, उनके नाम हैं- सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, वीरेंदर सहवाग, अनिल कुंबले, कपिल देव, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर और रवि शास्त्री.

शेन वॉर्न में अपनी किताब में सचिन को बेहद प्रतिभाशाली और अपने काम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की संज्ञा दी है. वॉर्न ने लिखा है कि सचिन बल्लेबाज़ी करते समय तेज़ी से और दृढ़ संकल्प के साथ फ़ैसला करते हैं.

वे या तो तेज़ी से आगे आते हैं, या फिर क्रीज़ में पीछे आ जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता कि वे दुविधा में पड़ जाएँ. वॉर्न ने लिखा है, "मेरे लिए तेंदुलकर को छकाना बहुत मुश्किल होता था. क्योंकि वे बहुत तेज़ी से गेंद की लेंथ और स्पिन को भाँप जाते थे."

सौरभ गांगुली को शेन वॉर्न ने 100 खिलाड़ियों की सूची में 96वें स्थान पर रखा है. सौरभ गांगुली और शेन वॉर्न के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों में झड़प हुई थी.
Story first published: Monday, October 6, 2008, 0:05 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+