Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टूट गया चैंपियन खिलाड़ी, बोला- जो कमाया सब ले लो, पर कोई मेरे पिता को ठीक कर दे

नई दिल्ली। इंसान जिंदगी में चाहे कितनी भी दाैलत या शाैहरत हासिल कर ले लेकिन जीवन में उसके लिए अपने परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता। परिवार के किसी सदस्य पर आफत आती है तो बाकियों में चिंता पैदा हो जाती है। एक क्रिकेटर की कहानी फिलहाल ऐसी ही चल रही है। हालात ऐसे बने कि वो सबकुछ त्यागने को तैयार है जो उसने क्रिकेट करियर में कमाया लेकिन उसके बदले वह अपने पिता को पूरी तरह से सही सलामत देखना चाहता है।

पिता को पूरी तरह से देखना चाहता है स्वस्थ

पिता को पूरी तरह से देखना चाहता है स्वस्थ

जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के हरफनमाैला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की जिनके पिता गेड स्टोक्स की हालत फिलहाल ठीक नहीं है। उनके पिता 23 दिसंबर को न्यूजीलैंड से अपने बेटे को खेलते हुए देखने के लिए साउथ अफ्रीका आए थे लेकिन वो आते ही अचानक बीमार पड़ गए थे। इसके कारण स्टोक्स ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम के साथ अभ्यास भी नहीं किया था और सीधा जोहान्सबर्ग के अस्पताल पहुंच गए थे, जहां पिता उनके भर्ती थे। हालांकि अब उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार आया है, लेकिन फिर भी स्टोक्स अपने पिता को पूरी तरह से स्वस्थ होता देखना चाहते हैं वो भी जल्दी।

सभी चीजें त्यागने को हैं तैयार

सभी चीजें त्यागने को हैं तैयार

स्टोक्स ने डेली मिरर अखबार के हवाले से कहा, 'सबसे यादगार साल अब मेरे लिए मुश्किल बन गया है। मैंने क्रिकेट करियर में बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन अब मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। अगर कोई कहे कि तुमने जो कुछ 2019 में हासिल किया वो मुझे दे दो और मैं तुम्हारे पिता को ठीक कर दूंगा तो मैं हासिल की गई सभी चीजों को त्यागने के लिए तैयार हूं।" स्टोक्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है।

शापित दौरा साबित हुआ साउथ अफ्रीका दाैर

शापित दौरा साबित हुआ साउथ अफ्रीका दाैर

साउथ अफ्रीका दाैर पर गई इंग्लैंड टीम दूसरे टेस्ट से पहले उस समय मुश्किल में आ गई जब उनके 11 खिलाड़ी बीमार पड़ गए। इसको लेकर स्टोक्स ने कहा, ''टीम ने इस दौरे का नाम शापित दौरा रखा है। साउथ अफ्रीका में हमारे लिए कुछ भी ठीक नहीं रहा है। टीम के खिलाड़ी बीमार हैं। ये खराब प्रदर्शन का कोई बहाना नहीं है लेकिन अगर आप ठीक से खा नहीं पा रहे हैं, सो नहीं पा रहे हैं तो इससे मानसिक और शारीरिक तौर पर मुश्किल होती है।''

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 16:43 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+