Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'योद्धा' युवराज को अनुष्का शर्मा समेत बॉलीवुड की हस्तियों ने दी बधाई, पढ़ें क्या कहा

नई दिल्ली। आखिर युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने लगभग 17 साल तक क्रिकेट खेला और पिछले दो सालों से वो टीम में नहीं चुने जा रहे थे। अपनी फील्डिंग, स्ट्रोक मेकिंग के लिए विश्व क्रिकेट में विख्यात युवी को शॉट फॉर्मेट का बेताज बादशाह कहा जाता है। भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप (2007) और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने साल 2017 के चैम्पियंस टॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ अपने ODI करियर का सर्वाधिक रन बनाया था। उन्होंने कटक में 127 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। युवी को विंडीज के दौरे पर भी 2017 में चुना गया था लेकिन 30 जून को खेले गए मैच के बाद कभी उन्हें फिर से ब्लू जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला।

इसके बावजूद युवराज क्रिकेट में ऐसे सितारे की मानिंद चमकते रहे जिसकी चमक कभी भी फीकी नहीं होती है। उनके संन्यास पर इस दौरान खेल जगत की तमाम हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से भी बधाई संदेश देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा रहा। प्रमुख संदेश आप यहां पर देख सकते हैं-

वरूण धवन लिखते हैं- खेल के महान दूत बनने के साथ आपने जितनी भी यादें हमको दी हैं उसके लिए आपका धन्यवाद।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और सिनेतारिका अनुष्का शर्मा लिखती हैं- 'यादों के लिए शुक्रिया युवराज। आप कई लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हो। जिंदगी की अगली पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

सुनील शेट्टी लिखते हैं- 'ये दिन दोबारा नहीं आएगा, क्योंकि युवराज जैसी प्राकृतिक प्रतिभा फिर से नहीं जन्म लेगी। हम तुम्हे बहुत याद करेंगे युवी, शुक्रिया।'

युवराज सिंह को संन्यास के बाद उनके खेलने के जुनूनी अंदाज और बेमिशाल प्रतिभा के अलावा मस्तमौला स्वभाव के लिए भी याद किया जाएगा। युवराज एक हंसमुख किस्म के बहुत ही जिंदादिल क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने मैदान पर तनाव के क्षणों में भी कई मौकों पर अपनी चिर-परिचित मुस्काल गायब नहीं होने दी। इसी बीच जब युवराज ने संन्यास लिया तो उनके शब्द कुछ इस तरह से थे- "इस खेल के प्रति मेरी भावना को शायद मैं शब्दों में नहीं बता सकता लेकिन इस खेल ने मुझे लड़ना सिखाया, मुझे जीना सिखाया, गिरकर उठना सिखाया और कैसे कठिन परस्थितियों से लड़ना सिखाया।

युवराज को मिली अन्य प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं-

युवराज की जब चर्चा होती है तो सबसे ज्यादा याद उनकी वह पारी आती है जब उन्होंने 2007 के टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर निर्मम प्रहार करते हुए 6 छक्के कूट दिए थे। आज भी क्रिकेट जगत में वह पल काफी रोमांच के साथ याद किया जाता है। इस मैच में उन्होंने केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया था। युवी ने तब 16 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और भारत ने वह मैच 18 रनों से जीत लिया था।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 0:04 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+