Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS : आखिरी वनडे मैच पर लगा था 2 करोड़ का सट्टा, 11 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगने का सिलसिला अभी भी जोरों से जारी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को हुआ जिसपर 2 करोड़ा का सट्टा लगने का मामला सामने आया है। इसका पर्दाफाश दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया। एक सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रान्च ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

70 फोन हुए बरामद

70 फोन हुए बरामद

एनआई के ट्वीट के मुताबिक, इस मैच पर 2 करोड़ का सट्टा लगाया गया था। पुलिस को जब जानकारी मिली तो उन्होंने माैके पर 2 टीवी सैट, रजिस्टर, 7 लैपटॉप और भारी मात्रा में 70 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस जबतक सट्टेबाजों के अड्डे पर पहुंची तो 2 करोड़ का सट्टा मैच पर लग चुका था। पुलिस ने सट्टेबाजों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

भारत ने दर्ज की थी जीत

भारत ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया है। साथ ही सीरीज पर 2-1 से किया। भारत पहला मैच 10 विकेट से हार गया था। वापसी मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन भारतीय टीम ने राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में 36 रनों से जीत दर्ज की थी, फिर आखिरी मैच में रोहित शर्मा व कप्तान विराट कोहली की शानदार पारियों की मदद से मैच अपने नाम कर लिया।

मिला था 287 रनों का लक्ष्य

मिला था 287 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीता और फिर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर स्टीव स्मिथ के 131 रनों की मदद से भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने रोहित के 119 व कोहली की 89 रनों की मदद से 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Story first published: Monday, January 20, 2020, 13:33 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+