Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस पर निराशा जताते हुए सौरव गांगुली ने लगाई खूब फटकार

नई दिल्ली। भारत के बेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोट के चलते टीम से बाहर है। ऑस्टेलिया में जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा और तीसरा टेस्ट अश्विन अनफिट होने के चलते पहले ही मिस कर चुके हैं। समय पर अश्विन के चोट से ना उभरने पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने निराशा जाहिर की है। गांगुली का कहना है ऐसा होना अश्विन के प्रतिष्ठा के खिलाफ ही जा रहा है। भारत के टॉप स्पिनर होने के नाते वे विदेशी दौरों पर लंबे समय तक खुद को टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं।

गांगुली ने एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में लिखा है, 'रविचंद्रन अश्विन को लेकर मुझे चिंता हो रही है। आप बेहतरीन स्पिनर होने और एक बार बार चोटिल होने का काम एक साथ नहीं कर सकते। कई बड़े विदेशी दौरे पर बार-बार चोटिल होते रहे हैं। टीम को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी जरूरत है।' बता दें कि अश्विन एडिलेड में पहले टेस्ट में 6 विकेट लेने के बाद चोटिल हो गए थे। उसके बाद दूसरे टेस्ट में भारत ने कोई स्पिनर नहीं खिलाया था। टीम का यह निर्णय मैच के नतीजे पर असर डालने वाला रहा था।

बता दें कि अश्विन ने अब तक 65 टेस्टों में 342 विकेट लिए हैं। जबकी वन डे में उनके नाम 150 विकेट हैं। फिलहाल भारत बॉक्सिंग डे पर सीरीज का तीसरा मैच खेल रहा है और टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को लिया गया है। भारत ने इस मैच की पहली पारी में उम्दा खेल दिखाया है। मयंक अग्रवाल ने नवोदित खिलाड़ी के रूप में बेहतरीन पारी खेलकर टीम को पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Story first published: Wednesday, December 26, 2018, 16:19 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+