क्या पाकिस्तान टीम में चल रही है पाॅलिटिक्स, कामरान ने उड़ाईं PCB की धज्जियां
नई दिल्ली। अगर आप फाॅर्म में हो तभी टीम में शामिल हो सकते हैं। यह पैमाना है जगह बनाने का, लेकिन पाकिस्तान का एक ऐसा क्रिकेटर है जो प्रदर्शन लगातार तो कर रहा है लेकिन टीम में उसे जगह नहीं मिल रही। जगह ना मिल पाने के कारण खिलाड़ी इतना परेशान हो गया है कि उसे अब पूर्व कप्तान रहे व माैजूदा समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पास जाकर खुद का प्रदर्शन बताने को मजबूर होना पड़ रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कामरान अकमल की, जिन्हें लगातार चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। पाकिस्तान टीम में चल रही पाॅलिटिक्स को देख कामरान ने लंबी-चाैड़ी बात रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीबीसी) की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। उनके बयान से कई सवाल उठे जो सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या सही में पाक बोर्ड के पास खिलाड़ी को चुनने का कोई पैमाना तय नहीं है?

PM को बताना पड़ेगा अपना प्रदर्शन
वैसे तो कामरान कई बार टीम में चल रही राजनीति पर भड़ास निकाल चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पूरे मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पूर्व कोच रहे मिकी आर्थर को भी आड़े हाथों लिया। कामरान ने कहा, "मैं हिम्मत नहीं हारता लेकिन एक सीमा होती है। 5 साल हो गए हैं, आप एक नई प्रणाली लाए हैं जिसमें सबसे अच्छी गुणवत्ता, सर्वोत्तम प्रतिभा होगी और जो कोई भी प्रदर्शन करेगा वह स्वचालित रूप से माना जाएगा। क्या मुझे भारत या ऑस्ट्रेलिया में जाकर प्रदर्शन करना चाहिए? मैं पाकिस्तान का खिलाड़ी हूं, मैं 5 साल से प्रदर्शन कर रहा हूं, मुझे इसे कितना सहन करना चाहिए? क्या मुझे प्रधानमंत्री के पास जाना चाहिए और यह कहना चाहिए कि यह मेरा प्रदर्शन 5 साल है। अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो शानदार प्रदर्शन के साथ मुझसे आगे खेल रहा है, तो यह ठीक है। मैंने कह रहा हूं कि अगर जरूरत हो तो मुझे एक विकेटकीपर की भूमिका में ही रख लो।''

आर्थर पर साधा निशाना
इसके साथ ही कमरान ने आर्थर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''टी 20 में, एक जगह उपलब्ध है लेकिन आप जबरदस्ती किसी और को माैका दे रहे हैं। यह पाकिस्तान की टीम है, पाकिस्तान को सामने रखो। यदि कोई प्रदर्शन कर रहा है, तो उन्हें चुना जाना चाहिए। मेरे जैसे कई खिलाड़ी हैं जो योग्य हैं, जैसे फवाद आलम, उनके प्रदर्शन को देखें। मुझे लगता है कि उसकी सीमा भी पूरी हो चुकी है। क्या मैं बिना प्रदर्शन के बात कर रहा हूं? विश्व कप हो रहा है, मैंने पीएसएल में, और सभी प्रारूपों में घरेलू प्रदर्शन किया है और मैं एक शीर्ष प्रदर्शनकर्ता हूं। मिस्बाह को इन बातों पर गौर करना चाहिए। इससे पहले, मिकी आर्थर ने पाकिस्तान के क्रिकेट के साथ क्या किया, सभी जानते हैं कि पसंद और नापसंद करने के कितने बुरे प्रभाव थे। मिस्बाह जानते हैं कि उन्होंने खुद कितना संघर्ष किया और उन्हें वही मिला, जिसके वे हकदार थे, मुझे लगता है कि मुझे भी वही मिलना चाहिए जिसका मैं हकदार हूं।''

सिलेक्शन के तरीके पर उठाया सवाल
कामरान ने कहा, ''फिटनेस और युवाओं पर ध्यान केंद्रित करके, हम अपनी टीम को #8 पर ले गए हैं। अब हम प्रदर्शन या कौशल को नहीं देखते हैं, घरेलू नहीं माना जाता है। पीएसएल शुरू होने के बाद, लोगों को 1-2 पारियों के बाद चुना जाता है और आसिफ अली, हुसैन तलत, अहसान अली जैसी बड़ी पारियों को दरकिनार कर दिया जाता है। उनका प्रदर्शन क्या है? अहसान अली एफसी में डिवीजन 1 में एक मैच भी नहीं खेले और आपने उन्हें चुना। चयन के लिए क्या मापदंड है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
