दिल्ली के मोहित अहलावत ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में खेली 300 रनों की पारी
नई दिल्ली। दिल्ली के बल्लेबाज मोहित अहलावत ने स्थानीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 300 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया है। एबीपी लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक मोहित अहलावत, पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट की एक पारी में 300 रन की पारी खेली है।
मोहित अहलावत ने 72 गेंदों पर पूरा किया तिहरा शतक
21 वर्षीय मोहित अहलावत रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेलते हैं। उन्होंने महज 72 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया। अपनी 300 रनों की पारी में मोहित अहलावत ने 14 चौके और 39 छक्के लगाए। इस युवा क्रिकेटर ने आखिरी की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए। इसी के साथ मोहित ने आखिरी ओवर में 34 रन बनाए। मोहित अहलावत ने ये पारी स्थानीय टूर्नामेंट फ्रेंड्स प्रीमियर लीग में खेली, जिसमें वो मावी एकादश की ओर से खेल रहे थे, उन्होंने फ्रेंड्स एकादश के खिलाफ ये तिहरा शतक जमाया।
साल 2015 में राजस्थान के खिलाफ मैच से मोहित अहलावत ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में एंट्री की थी। वो दाहिने हाथ के विकेट कीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए 3 मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने पांच रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में मोहित अहलावत का ये पारी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ ये पारी चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेली थी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
