कुर्सी पर बैठते-बैठते अचानक नीचे गिरने लगे वाॅर्नर, वीडियो शेयर कर जताई हैरानी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीनों से कोई क्रिकेट मैच भी नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी घर में परिवार के साथ समय गुजारकर महामारी से बचाव कर रहे हैं, तो अपने फैंस से बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर को लॉकडाउन का समय काफी रास रहा है। वह टिकटाॅक वीडियो बनाकर अपने फैंस को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। वॉर्नर ने अब इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कुर्सी से गिर जाते हैं और इसकी शिकायत अपनी पत्नी कैंडिस से करते हैं।
टिकटॉक पर कई वीडियो बनाने के बाद वॉर्नर ने एक और वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वॉर्नर एक छोटी सी कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं। जैसे ही वॉर्नर बैठने वाले होते हैं वो कुर्सी वहां से हट जाती है और वो जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद वॉर्नर एक बार फिर से उस कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके साथ फिर वही होता है और वो फिर से गिर जाते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में डेविड वॉर्नर ने लिखा है कि, 'कैंडिंस ये कुर्सियां काफी हैरान करने वाली हैं। मेरी बात एक बार सुनो।'
बता दें कि डेविड वॉर्नर को टिकटॉक काफी भा गया है और वो अधिकतर रोज वीडियो इस पर शेयर करते हैं। इस साल उन्हें आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। 2018 आईपीएल में वो हिस्सा नहीं ले सके थे क्योंकि बॉल टैंपरिंग मामले में उन्हें एक साल का बैन झेलना पड़ा था। हालांकि पिछले साल उन्होंने आईपीएल में वापसी की थी और जबरदस्त बल्लेबाजी भी की थी। आईपीएल में उनकी सफलता की बात करें तो डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
