IND vs NZ : 'विराट सेना' मुश्किल में, धवन के बाद ये खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दाैरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को शिखर धवन के बाद दूसरा बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 31 वर्षीय इशांत को रणजी ट्राॅफी में टखने में चोट आ गई थी जिस कारण उन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा गया था। अब उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है और उन्हें छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

विदर्भ के खिलाफ हुए थे चोटिल
इशांत ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ गेंदबाजी करते समय अपने टखने को बुरी तरह से चोटिल कर लिया था। चोट विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें और ईशांत के तीसरे ओवर में लगी। यह एक छोटी डिलीवरी थी, जिसे प्रतिद्वंद्वी कप्तान फैज फजल ने रोकने कोशिश की। लेकिन ऊधर फॉलोथ्रू में इशांत फिसल गए। फिर उन्होंने सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर कर दिया था। इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

टखने में आई सूजन
इशांत के एमआरआई स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला है और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। DDCA के महासचि ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ''यह वास्तव में एक बड़ा झटका है। ईशांत शर्मा की एमआरआई रिपोर्ट में घुटने की चोट गंभीर पाई गई है। घुटने पर सूजन है। उन्हें छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है।"

पिछले साल किया था शानदार प्रदर्शन
बता दें कि इशांत के लिए पिछला साल बेहद शानदार रहा था। इशांत साल 2019 टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेटे लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज रहे। इशांत ने इस साल कुल 6 टेस्ट मैच खेले, जिस दाैरान उन्होंने 25 विकेट अपने नाम किए। इशांत भी शमी की तरह कंजूसी में रन देने के लिए भी कामयाब रहे। इशांत ने 6 मैचों में कुल 135.4 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 15.56 की बेहद कम एवरेज से 389 रन दिए हैं। इनमें उनके 34 ओवर भी मिडेन रहे। इशांत का एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 5 विकेट रहा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर को हुए डे-नाइट मैच के दाैरान पहली पारी में यह प्रदर्शन किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
