Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेनिस खिलाड़ी ने बाॅल गर्ल से कहा- केले का छिलका तो उतारना, मचा बवाल

नई दिल्ली। टेनिस खिलाड़ियों का किसी ना किसी बात को लेकर विवाद में रहना कोई नई बात नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में इसका उदाहरण भी देखने को मिला जब एक खिलाड़ी ने मैच में ब्रेक लेते वक्त बाॅल गर्ल से केले का छिलका उतारने के लिए कह दिया। दरअसल, रविवार फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी इलियट बेनकथ्रीट विवाद में घिर गए। बेनकथ्रीट, जो कि दुनिया में 229वें नंबर पर हैं, क्वालिफायर मुकाबले में दिमित्री पोपको के खिलाफ अंक लेने के बाद ब्रेक लिया। इस दाैरान बाॅल गर्ल उनके पास केला लेकर आई लेकिन बेनकथ्रीट उसे केले का छिलका उतारने के लिए कह दिया।

बेनकथ्रीट ने बाॅल गर्ल से कहा- केले का छिलका तो उतारना। यह सुन बाॅल गर्ल दुविधा में पड़ गई कि वो अब उन्हें क्या जवाब दे। ऐसे में बाॅल गर्ल ने अंपायर जाॅन ब्लाॅम की तरफ देखा। वहीं अंपायर ने भी स्थिति को संभालते हुए बेनकथ्रीट को लताड़ लगा दी और कहा कि वो केले का छिलका खुद उतार लें। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने बेनकथ्रीट की आलोचना करना शुरू कर दी।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सोशल मीडिया पर आलोचना झेलने के बाद बेनकथ्रीट ने बयान जारी करते हुए सफाई दी कि उन्होंने उंगली पर पट्टी बांधी हुई थी वो केले का छिलका उतारने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इसलिए बाॅल गर्ल से ऐसा कहा लेकिन उसने मना कर दिया। बता दें कि 21 साल के बेनकथ्रीट अपने बुरे बर्ताब के कारण पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर एलेक्स थ्योडोरिडिज नामक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया, जिसे पूर्व अमेरिकी टेनिस स्टार मार्टिना नवरातिलोवा ने रिट्वीट किया। मार्टिना ने बेनकथ्रीट के व्यवहार पर आपत्ति जाते हुए कहा, ''अब अगला क्या, अंगूर? जॉन (अंपायर) ने अच्छा फैसला किया।" बता दें कि बेनकथ्रीट ने यह मैच 4-6, 6-2, 6-3 से जीत भी लिया था।

Story first published: Tuesday, January 21, 2020, 16:21 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+