पाकिस्तान ने IPL 2019 के प्रसारण पर लगाया बैन, कही ये बात
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह अपने देश में आईपीएल सीजन 12 का प्रसारण नहीं करेगा। इसकी सूचना पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तान की इस हरकत से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि आईपीएल दुनियाभर में खूब चर्चित है। क्योंकि पाकिस्तान की जनसंख्या 20 करोड़ है और इतनी जनसंख्या हमारे देश के उत्तर प्रदेश की है।
पाकिस्तान ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग को भारत में प्रसारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका नुकसान पाकिस्तान को पहुंचा। बाैखलाए इस नापाक देश ने आईपीएल को प्रसारित ना करने का फैसला लिया। चौधरी ने कहा कि हम सियासत और क्रिकेट को अलग रखते हैं लेकिन भारतीय टीम ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेना की कैप पहनकर खेला तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आईपीएल अगर पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया तो भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को नुकसान होगा। हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महाशक्ति हैं।
बता दें कि भारतीय कंपनी आईएमजी रिलायंस ने भी पीएसएल की विश्वव्यापी टीवी कवरेज संबंधी करार तोड़ दिया था जिससे लीग को टूर्नामेंट के बीच में नई प्रोडक्शन कंपनी से करार करना पड़ा। चौधरी ने एआरवाय न्यूज से कहा कि पीएसएल के दौरान जिस तरह भारतीय कंपनियों और सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ सलूक किया, हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि हमारे यहां आईपीएल दिखाया जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
