INDvsAUS : इस भारतीय बल्लेबाज के कायल हुए ट्रेविस, कहा- इनसे सीखना चाहता हूं
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के सामने 323 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट और गिराने हैं। इससे पहले मैच की पहली पारी में भारत की तरफ से चेतेश्वर पुराजा ने शानदार 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाने में कामयाब रहा।
भारत पर ऑलआउट के खतरे के दौरान पुजारा की इस पारी के मुरीद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ट्रेविस हेड भी हो गए। उन्होंने पुजारा की पारी की जमकर तारीफ की है। पुजारा की तारीफ में हेड ने कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजी कैसे की जाए, पुजारा की पारी उसका एक 'ब्लूप्रिंट' है और वह भी पुजारा से बल्लेबाजी का गुर सीखने का प्रयास करेंगे।
बता दें हेड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 167 गेंदों की पारी में 72 रन का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 235 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए थे। इसमें पुजारा का अहम योगदान रहा था जिन्होंने पहले दिन 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, 'मैं अश्विन के खिलाफ अच्छी लय में रहना चाहता था। ऑफ स्पिनर के खिलाफ मैं सकारात्मक था क्योंकि मुझे गेंद नजर आ रही थी।' उन्होंने कहा, ' ऐसा ही दूसरी पारी में भी होने वाला है। यह विकेट स्पिनरों को काफी मदद करने वाली है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
