Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फैन का दावा- मैं बुमराह की तरह गेंदबाजी कर सकता हूं, ICC ने मांगा सबूत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह माैजूदा समय वनडे क्रिकेट के नंबर-वन गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी के आगे दुनिया के हर बल्लेबाज का टिकना मुश्किल हो जाता है। बुमराह की याॅर्कर की तारीफें कई दिग्गज क्रिकेटर कर चुके हैं। उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक 'याॅर्कर' गेंदबाज भी माना गया, लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे वनडे मैच को देखने आए एक फैन ने दावा किया है कि वो बुमराह की तरह गेंदबाजी कर सकता है, जिसपर आईसीसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, स्टेडियम में बैठे एक फैन ने पोस्टर पर लिखा हुआ था कि वो बुमराह की तरह गेंदबाजी कर सकता है। सबकी नजर इस शख्स पर पड़ी तो सब हैरान रह गए कि ये काैन है। वहीं आईसीसी ने भी इस शख्स की तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की और मजाक करते हुए कहा कि हम वीडियो के जरिए सबूत चाहते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बुमराह की तरह गेंदबाजी करने का दावा रखने वाले शख्स का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

एक ने लिखा- बुमराह ने आज जो वाइड बाॅल फेंकी है ये उसकी बात कर रहा है। वहीं एक ने उसे गरीबों का बुमराह बताया। बता दें कि बुमराह इस मैच में कोई विकेट नहीं निकाल सके। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन दिए। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीता और फिर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर स्टीव स्मिथ के 131 रनों की मदद से भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने रोहित के 119 व कोहली की 89 रनों की मदद से 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यूं उड़ा फैन का मजाक-

Story first published: Monday, January 20, 2020, 15:27 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+