IND vs AUS: तीसरे वनडे में कोहली ने तोड़े धोनी के जबरदस्त डबल रिकॉर्ड
बेंगलुरु, 19 जनवरी: भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। कोहली कप्तान के तौर पर सबसे तेज 5000 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और साथ ही भारत के कप्तान के तौर पर सभी फार्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रविवार (19 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में यह मील का पत्थर पूरा किया। कोहली ने इस मुकाबले में 89 रनों की पारी खेली। जनवरी 2017 में कप्तानी संभालने वाले कोहली ने सिर्फ 82 पारियों में वनडे में 5 हजार रन बनाकर रिकॉर्ड बना दिया जबकि धोनी ने 127 पारियां लीं।
कोहली से पहले धोनी इस क्लब में सबसे तेज थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 131 पारियों में इस मुकाम को छुआ था।
इससे पहले दिन में, सीमित ओवरों में कोहली के डिप्टी रोहित शर्मा, तीसरे सबसे तेज 9000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए 217 पारियां लीं जबकि उनके कप्तान विराट कोहली ने 194 पारियों के साथ सबसे तेज 9000 रन बनाए थे।
एबी डिविलियर्स दूसरे सबसे तेज हैं जो 208 पारियों में वहां पहुंचे। रोहित और कोहली के अलावा, 9000 रन का आंकड़ा पार करने वाले अन्य भारतीय सचिन तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,221), राहुल द्रविड़ (10,768) महेंद्र सिंह धोनी (10,599) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (9,378) हैं।
इतना ही नहीं कोहली ने सभी फार्मेट में मिलाकर भी धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने भारत के कप्तान के तौर पर सभी फार्मेट में अब तक 11,208 रन बना लिए हैं जिसमें उन्होंने केवल 199 पारियों का सहारा लिया जबकि धोनी ने 11,207 बनाने के लिए 330 पारियों का सहारा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
