U19 World Cup: खिताब बचाने की रेस में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को रौंदा
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप में रविवार को प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया। खिताब बचाने उतरी भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी हार दी। भारत के लिये सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, कप्तान प्रियम गर्ग और ध्रुव जुरेल ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम का स्कोर 297 तक पहुंचाया।
और पढ़ें:IND vs AUS: तो क्या टीम से हो जायेगी ऋषभ पंत की छुट्टी, विराट कोहली ने केएल राहुल पर दिया बड़ा बयान
वहीं भारत की ओर से दिये इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 207 रनों पर ढेर हो गई।
और पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ से बेहतर विकेटकीपर हैं केएल राहुल, जानें क्या है एक्सपर्टस की राय

बल्लेबाजी में भारतीय टीम ने दिखाया दम
जहां विश्व कप में खेले गये अब तक के शुरुआती मैचों में अधिकतर टीमें 200 के अंदर सिमटती दिखाई दी हैं, वहीं भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत के लिये सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59), कप्तान प्रियम गर्ग (56) और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। भारत के लिए गर्ग ने 72 गेंद में दो चौके की मदद से 56 रन बनाए जबकि जायसवाल ने 74 गेंद की पारी में आठ चौके लगाये। जुरेल थोड़े आक्रामक रहे जिन्होंने 48 गेद की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने पूरे 50 ओवर का खेला और सिर्फ 4 विकेट खोये।
श्रीलंका अंडर-19 की ओर से अशियान डेनियल , कविंदू नधीशन, दिलशान मधुशांका और अम्शी डि सिल्वा ने एक-एक विकेट लिये।

भारतीय गेंदबाजी के सामने बिखरी श्रीलंका
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही, उसने अपना पहला विकेट महज 19 रन पर खो दिया था लेकिन यहां से कामिल मिसारा और रविंदु रसांथा ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी की। सिद्धेश वीर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा कप्तान निपुन धनंजय परेरा ने 50 और रविंदु रसांथा ने 49 रन बनाए।
भारत के लिये आकाश सिंह, सिद्देश वीर और रवि विश्नोई ने दो-दो विकेट लिए, जबकि यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी और सुशांत मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
|
मैच में खास रहा यह खिलाड़ी
भारतीय टीम के लिये रिप्लेसमेंट के तौर पर आये सिद्देश वीर के लिये यह मैच काफी खास रहा। उनके हरफनमौला खेल के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सिद्धेश वीर ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिये और बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 27 गेंद में नाबाद 44 रनों की पारी खेली। सिद्धेश ने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
