हिंदू होने की वजह से इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का कॅरियर हो गया बर्बाद!
पाकिस्तान। कॅरियर के आड़े धर्म का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के कुछ सांसदों ने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
इन्होंने कहा कि इंग्लैण्ड और वेल्स बोर्ड की ओर से दानिश कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध इसलिए लगा है क्योंकि वह हिंदू हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी मदद नहीं की।
पढ़ें : TOP 5: जानिए डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के इन पांच सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में
2010 में लगा था आरोप, 2012 में बैन
आपको बता दें कि दानिश कनेरिया पर मई 2010 में इंग्लैण्ड के काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। उसी के बाद इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड ने उनपर जून में दो साल बाद बैन लगा दिया था।
हिंदू होने की वजह से बुरा बर्ताव
पाकिस्तान में आईं मीडिया की रिपोर्ट बताती हैं कि पीएमएल-एन के सांसद रमेा कुमार वंकवाणी ने पीसीबी पर यह गंभीर आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य पाकिस्तानी सांसद इकबाल मुहम्मद अली ने भी उनकी हां में हां मिलाई है।
उन्होंने कनेरिया के पास केस लड़ने के पैसे न होने की बात कहीं। वहीं दूसरी तरफ कनेरिया खुद भी यह कहते आए हैं कि हिंदू होने की वजह से उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया है।
पढ़ें : दिलशान ने संन्यास के बाद बताई मन की बात तो हो गए भावुक
बीसीसीआई से भी लगाई थी गुहार
इस मामले पर पीसीबी के सीओओ सुभान अहमद किनारा करते नजर आए। उन्होंने आईसीसी के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि पीसीबी ने मुहम्मद आमिर, मुहम्मद आसिफ और सलमान बट्ट को भी समर्थन नहीं दिया। कनेरिया मदद के लिए बीसीसीआई से भी गुहार लगा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
