For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Pics: बेगम शनैरा संग रैंप पर कैटवॉक करते नजर आये वसीम अकरम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के हॉट क्रिकेट स्टार रह चुके वसीम अकरम एक बार फिर से लोगों के सामने हॉट अवतार में नजर आयें। इस बार वसीम अकरम अपनी पत्नी शनैरा अकरम के साथ रैंप पर कैटवॉक करते नजर आये। अकरम का यह रूप देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। किसी स्टार मॉडल की तरह दिख रहे अकरम ने डिजाइनर्स असीफा और नाबील के ब्राइडल फैशन शो में कैटवॉक किया।

हां थी वसीम से मोहब्बत लेकिन अब वो मेरे प्यारे दोस्त हैं बस: हुमैमा

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अकरम किसी फैशन शो में नजर आये हैं, इससे पहले भी वो कई डिजाइनर्स के फैशन शो में रैंप पर दिखायी दे चुके हैं। हां पहली बार वो अपनी बेगम संग रैंप पर दिखे जो कि एक नया तोहफा था उनके चाहने वालों के लिए।

ये फोटोज शनैरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। जिन्हें आप नीचे की स्लाइडों में क्लिक करके देख सकते हैं..

शनैरा, अकरम की दूसरी पत्नी

शनैरा, अकरम की दूसरी पत्नी

अकरम का पहला विवाह 1995 में हुमा से हुआ था, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। हुमा का 25 अक्टूबर, 2009 को चेन्नई में देहांत हो गया। इसके बाद अकरम ने मेलबर्न में जन्मी शनैरा से पिछले वर्ष 12 अगस्त को विवाह कर लिया।

अकरम और सुष्मिता का अफेयर!

अकरम और सुष्मिता का अफेयर!

पिछले दिन वसीम अकरम और पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरों से न्यूज चैनल और समाचार पत्र भरे पड़े थे लेकिन पिछले साल वसीम ने उन सारी बातों को उस समय सिरे से खारिज कर दिया जब उन्होंने अपने प्यार की अंगूठी आस्ट्रेलिया मूल शनैरा को पहनाई थी।

वसीम अकरम-शनैरा अकरम

वसीम अकरम-शनैरा अकरम

47 साल के वसीम ने 30 साल की शनैरा को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था जिसे कि शेनीरा ने झट से कबूल लिया। शेनीरा पब्लिक कंस्लटेट का काम करती हैं और वह वसीम से पहली बार साल 2011 में मिली थीं।

वसीम अकरम-शनैरा अकरम

पहली बार वसीम अकरम अपनी शनैरा अकरम के साथ रैंप पर कैटवॉक करते नजर आये। अकरम का यह रूप देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

अकरम और शनैरा की जोड़ी लाजवाब है

अकरम और शनैरा की जोड़ी लाजवाब है यब बात दोनों ने साथ में कैटवॉक करके साबित भी कर दी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+