For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PSL 2020: चैम्पियन बनने के बाद वसीम अकरम ने डीन जोन्स को किया याद, कहा- जॉब डन कोच

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग के 5वें सीजन का फाइनल मैच खेला गया जिसमें खिताबी जीत के लिये बाबर आजम की कप्तानी वाली कराची किंग्स का सामना लाहैर कलंदर्स के साथ हुआ। इस फाइनल मैच में बाबर आजम ने अपनी टीम के लिये 46 गेंदों में नाबाद 63 रनों की कप्तानी पारी खेली और लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स 8 गेंद पहले 5 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ ही कराची किंग्स की टीम ने पाकिस्तान सुपर लीग के खिताब को पहली बार अपने नाम करते हुए चैम्पियनशिप जीतने का कारनाम किया।

मैच के बाद टीम के हेड कोच वसीम अकरम ने कराची किंग्स की इस ऐतिहासिक जीत को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी, कोच और कॉमेंटेटर डीन जोन्स को समर्पित किया जिनका पिछले महीने ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि मार्च में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने से पहले जब पीएसएल खेला जा रहा था तो उस दौरान डीन जोन्स को कराची किंग्स का कोच नियुक्त किया गया था जिनकी देखरेख में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया था।

और पढ़ें: IND vs AUS: क्या एडिलेड से गाबा शिफ्ट करना चाहिये पहला मैच, जानें क्या बोले हेजलवुड

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने वसीम अकरम का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह यह साफ कहते नजर आ रहे हैं कि कराची किंग्स चैम्पियन्स है लेकिन यह जीत डीन जोन्स को समर्पित है, यह जीत कराची किंग्स के फैन्स को समर्पित है।

वहीं मैच से पहले टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी ट्विटर पर डीन जोन्स को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी और लिखा कि डीनो, जॉब डन कोच।

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में लाहौर कलंदर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए कराची किंग्स की टीम ने 18.4 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाये और मैच को जीत लिया।

और पढ़ें: IND vs AUS: BCCI ने ऋद्धिमान साहा की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, नेटस पर लौटे

आपको बता दें कि बाबर आजम ने इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाये और 473 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर साबित हुए। फाइनल मैच में भी उन्होंने 7 चौके लगाने का काम किया और चैडविक वॉल्टन के साथ तीसरे विकेट के लिये 61 रनों की साझेदारी की। वॉल्टन ने इस दौरान 22 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Wednesday, November 18, 2020, 19:25 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+