For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम अकरम के साथ इंग्लैंड के एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, ट्वीट करके बताई पूरी घटना

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के साथ इंग्लैंड के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर बदसलूकी होने का मामला सामने आया है। अकरम यहां एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनकी डायबीटीज की दवाओं को कोल्ड केस से निकाल कर प्लास्टिक के बैग में ले जाने को कहा। एयरपोर्ट अधिकारियों की इस बात से अकरम नाराज हो गए और उन्होंने ट्वीट करके अपना दुख जाहिर किया।

अकरम ने बताया है कि एयरपोर्ट प्रबंधन ने उनकी डायबीटीज की दवाओं की सही तरह से देखभाल नहीं की। मरीजों को इंसुलिन को कोल्ड केस में ले जाना होता है लेकिन अकरम को इसे निकालकर प्लास्टिक बैग में रखने के लिए कहा गया। अकरम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर आज मेरा दिल टूट गया। मैं दुनिया भर में इंसुलिन के साथ सफर करता हूं और आज जो यहां हुआ इससे मेरा दिल टूट गया। मैं काफी प्रताड़ित महसूस कर रहा हूं। मुझसे काफी बेरुखी से बात की गई और सार्वजनिक रूप से इंसुलिन को इसके कोल्ड केस से निकालकर प्लास्टिक बैग में रखा गया।'

अकरम की यह पोस्ट पढ़कर फैन्स ने यूके सरकार से वसीम अकरम से माफी मांगने को कहा तो कई फैन्स ने कहा कि मैनचेस्टर पर एयरपोर्ट अधिकारी हर किसी से काफी बुरा बरताव करते हैं इसलिए यहां से फ्लाइट ना ही पकड़ो तो ही अच्छा है। अकरम 1997 से टाइप 1 डायबीटीज से इलाज करवा रहे हैं। वह उस समय पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान थे और अपने करियर में चरम पर खेल रहे थे। वह तभी से दिन में कई बार इंसुलिन के इंजेक्शन ले रहे हैं। बीमारी के बाद भी बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 414, वनडे में 50 जबकि 356 वनडे मैच में 502 विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 19:53 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+