ऋषभ पंत को इस नंबर पर बल्लेबाजी के काबिल नहीं मानता यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। अनिल कुंबले अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। कुंबले 2007-08 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के कप्तान रहे थे। पूर्व भारतीय कोच भी रहा यह दिग्गज क्रिकेटर ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर ऋषभ पंत को लेकर बात करते रहा है।
कुंबले ने कई मौकों पर पंत को लेकर जो बात की है उससे यही लगता है कि पंत अभी इस महान लेग स्पिनर की नजरों में वह विश्वसनीयता हासिल नहीं कर पाए हैं। कुंबले के अनुसार दबाव के पलों में पंत नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए उपयुक्त बल्लेबाज नहीं हैं।
'दबाव में पंत का क्या होगा'
पंत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में पदार्पण किया था। उन्होंने ओवल टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक भी जड़ा था। इसके अलावा विडींज के खिलाफ भी पंत ने दो बार 90 रनों से ऊपर की पारी खेली है। हालांकि वे इसको शतक में तब्दील करने में नाकामयाब रहे। ऐसे में पंत के बारे में बात करते हुए कुंबले ने एक इंटरव्यू में कहा, ' मैं पंत को नंबर 6 के लिए अभी नहीं देखता हुं। आर अश्विन इस नंबर पर कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं और खासकर विदेशी हालातों में तो जरूर वे इस नंबर पर अच्छा योगदान दे सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि अश्विन के पास खेलने का बेहतर तरीका और तकनीक है। उनको बस लंबे समय तक नंबर 6 पर खिलाए जाने की जरूरत है। बता दें कि भारत का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर को एडीलेड में शुरू हो रहा है। इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
