For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम अकरम का बयान- IPL से बेहतर है PSL का गेंदबाजी स्तर

नई दिल्ली। वैसे तो इंडियन प्रीमीयर लीग(आईपीएल) को क्रिकेट जगत में सबसे रोमांचक लीग माना जाता है। यहां सिर्फ कई देशों के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का माैका मिलता है बल्कि मोटा पैसा भी मिलता है। खोई हुई फाॅर्म हासिल करने के लिए खिलाड़ी आईपीएल का सहारा लेते हैं। इस लीग से ना सिर्फ बल्लेबाज बल्कि गेंदबाज भी उभरकर सामने आते हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम अकरम का कहना है कि पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) का गेंदबाजी स्तर आईपीएल से बेहतर है।

अकरम ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले पाकिस्तान के टी20 टूर्नामेंट यानी पाकिस्तान सुपर लीग का गेंदबाजी स्तर उससे बेहतर है। यहां अकरम ने कहा कि आईपीएल हालांकि पीएसएल से बड़ा है क्योंकि ये काफी सालों से चलता आ रहा है लेकिन एक गेंदबाजी डिपार्टमेंट ही ऐसा है जिसमें पीएसएल की गेंदबाजी आईपीएल से अच्छी है और ये विदेशी खिलाड़ियों का भी मानना है।

एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अकरम ने कहा कि, वर्ल्ड टी20 में आईपीएल के बाद पीएसएल का नंबर आता है. लेकिन पीएसएल की तुलना आईपीएल से करना ये ठीक नहीं है. पीएसएल हाल ही में और अपना 5वां सीजन खत्म किया है तो वहीं आईपीएल इस साल अपने 13वें सीजन का आयोजन करने जा रहा है। आईपीएल में बहुत पैसा है। अकरम को उनके जमाने में स्विंग का किंग माना जाता था। अकरम पीएसएल में कई टीमों के साथ जुड़ चुके हैं जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स जैसी टीमें शामिल है। पीएसएल में जाने से पहले वसीम अकरम ने आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी साल 2016 तक काम किया है।

एक तरफ वसीम ने जहां आईपीएल की गेंदबाजी स्तर को पीएसएल के मुकाबले कमजोर बताया तो वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आईपीएल का बल्लेबाजी स्तर बेहतरीन है और पीएसएल को अभी उस लेवल तक आने में काफी समय लगेगा।

Story first published: Friday, June 5, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+