For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अकरम ने कहा, इस पाक बल्लेबाज को फेयरवेल मैच के बजाए फेयरवेल डिनर देकर विदा करें

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में केवल दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 90 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पदापर्ण किया था। यह दशक विश्व क्रिकेट के सुनहरे दौर के रूप में याद किया जाता है। शायद ही किसी और दशक में एक साथ इतने ऑल टाइम महान खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेला होगा। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ऐसे ही दो खिलाड़ी हैं। ये दोनों अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे हैं। गेल के लिए यह विश्व कप ठंडा ही रहा लेकिन मलिक के लिए तो यह इतना खराब रहा कि वे पाकिस्तानी की प्लेयिंग इलेवन में ही जगह बनाने के काबिल नहीं समझे गए।

क्या बोला वसीम अकरम ने

क्या बोला वसीम अकरम ने

37 साल के इस खिलाड़ी ने केवल 3 मैच इस प्रतियोगिता में खेले और एक में 8 रन बनाने के अलावा दो मैचों में अपना खाता भी नहीं खोला। पाकिस्तान विश्व कप 2019 में अपना अंतिम मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है लेकिन एक बार फिर से मलिक प्लेयिंग इलेवन में नहीं हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ही मलिक ने घोषणा कर दी थी कि विश्व कप 2019 के बाद वे अपने संन्यास की घोषणा कर देंगे। ऐसे में मलिक को एक विदाई मैच तक नसीब नहीं हुआ है। पाक क्रिकेट में पूर्व महान तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम का मानना है कि मलिक के लिए विदाई मैच नहीं बल्कि विदाई डिनर ही दिया जाना काफी है।

मलिक की तारीफ भी करते हैं अकरम

मलिक की तारीफ भी करते हैं अकरम

हालांकि यहां अकरम ने मलिक द्वारा पाक क्रिकेट की लंबे समय तक सेवा करने के लिए सराहना की। खलीज टाइम्स ने अकरम के हवाले से यह बात कही। उसके अनुसार अकरम ने कहा, 'मलिक अच्छा लड़का है इसलिए उसको अच्छी विदाई मिलनी चाहिए। मैं जानता हूं कि वह इस विश्व कप में प्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन उसने कई सालों से पाकिस्तान के लिए प्रदर्शन किया है।' आपको बता दें कि मलिक ने पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए 35 टेस्ट मैच, 287 वनडे और 111 टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसमें 11 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं। अकरम का मानना है कि मलिक को किसी विदाई मैच में खिलाने की बड़ी जरूरत नहीं है।

मलिक के लिए विदाई डिनर चाहते हैं अकरम

मलिक के लिए विदाई डिनर चाहते हैं अकरम

उन्होंने कहा, 'यह कोई क्लब क्रिकेट नहीं है जहां आप किसी खिलाड़ी को एक मैच खिलाने को कहें। इससे बेहतर है कि हम मलिक के लिए एक विदाई भोज का इंतजाम कर सकते हैं।' शोएब मलिक ने भारत के खिलाफ गोल्डन डक बनाया था उसके बाद मलिक आलोचकों के निशाने पर बुरी तरह से आ गए थे। इतना हीं नहीं मलिक और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा की हुक्का बार में पार्टी करते हुए वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। जिसके चलते सानिया मिर्जा भी आलोचना के दायरे में आ गईं थीं।

PAKvsBAN: शतक बनाते ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए इमाम उल हक, VIDEO

Story first published: Friday, July 5, 2019, 21:05 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+