बैठक में नहीं पहुंचना मोदी को भारी पड़ सकता है : पटौदी
पटौदी ने कहा कि आईपीएल से जुड़े तमाम विवादों ने बड़ा खराब रूप ले लिया है और इसके लिए किसी न किसी रूप में गवर्निग काउंसिल को भी जिम्मेदार माना जा सकता है।
पटौदी ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा, "मोदी अगर 26 अप्रैल की बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो मुझे आशंका है कि उन्हें बीसीसीआई का कोप झेलना पड़ सकता है। मोदी भी इस मुश्किल से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।"
पटौदी मानते हैं कि बीसीसीआई मोदी को 26 अप्रैल के बाद भी अपना पक्ष रखने के लिए 3-4 दिनों का वक्त दे सकता है। उन्होंने कहा, "बैठक में मोदी अगर काउंसिल से मोहलत मांगेंगे तो उन्हें बड़ी आसानी से 3-4 दिनों की मोहलत मिल जाएगी। हम सभी जानते हैं कि वह आईपीएल में व्यस्त हैं और इस लिहाज से उन्हें वक्त दिया भी जाना चाहिए।"
पटौदी ने मौजूदा संकट के लिए पूरी काउंसिल को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "काउंसिल के लिए सबकुछ बढ़िया चल रहा था। मेरी नजर में मोदी ने अब तक बढ़िया काम किया है। वह एक शानदार आयोजनकर्ता के रूप में सामने आए हैं लेकिन काउंसिल के सदस्यों को किसी गलत घटना का अंदेशा क्यों नहीं था। हमें आईपीएल के बारे में पहले से ही ज्यादा सवाल खड़े करने चाहिए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications