वसीम अकरम की पत्नी ने लिखा, ट्विटर खोला और पति अंडरवियर में दिख गया, क्रिकेटर ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली। पूरे देश में सोमवार को रंगो का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्पोर्ट्स प्रेजेंटेटर गौतम भिमानी ने सोशल मीडिया पर वसीम अकरम के साथ एक पुरानी तस्वीर को साझा किया। यह तस्वीर होली की है जब दोनों त्योहार की मस्ती में दिख रहे हैं। गौतम ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, मेरी पसंदीदा क्रिकेट से जुड़ी होली। भारतीय और पाकिस्तानी टीम ताज के पूल में होली खेल रही थी। मैं पहली बार वसीम अकरम से मिला था।

गौतम भिमानी ने शेयर की तस्वीर
गौतम भिमानी की इस तस्वीर पर वसीम अकरम ने कमेंट किया। वसीम अकरम ने लिखा, होली की बधाई, 87 का भारत दौरा क्या दिन था। बता दें कि 1987 में भारत के दौरे पर पाकिस्तान की टीम आई थी। इस दौरे पर दोनों टीमों ने पांच टेस्ट मैच, 6 वनडे मैच खेले थे। पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। दोनों ही सीरीज में भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

पत्नी का कमेंट वायरल
गौतम भिमानी की यह तस्वीर उस वक्त और वायरल हो गई जब वसीम अकरम की पत्नी ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखा और इसपर कमेंट किया। वसीम अकरम की पत्नी शनायरा अकरम में ट्वीट करते हुए लिखा, आज मैंने ट्विटर खोला और जो पहली चीज मैंने देखी वो थी मेरे पति की अंडरवियर में तस्वीर। क्या यह सामान्य है। शनायरा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए वसीम अकरम ने लिखा, बीवी यह अब सामान्य है,लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इसे शॉर्ट्स कहते हैं, उस वक्त यह शॉर्ट्स ही थी।

जबरदस्त गेंदबाज
बता दें कि वसीम अकरम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज रहे हैं और उन्हें विश्व क्रिकेट में महान स्विंग गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है। वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मैच में 414 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 356 वनडे मैचों में उन्होंने 502 विकेट हासिल किए हैं। 2003 के विश्वकप में वसीम अकरम ने 6 मैच में सर्वाधिक 12 विकेट हासिल किए थे। हालांकि बावजूद इसके पाकिस्तान टीम सुपर-6 में पहुंच गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम से 8 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था, जिसमे वसीम अकरम भी शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
