For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन की सबसे अच्‍छी विदाई ईडेन गार्डेन में पाक से खेलकर हो सकती है: वसीम अकरम

कराची। विश्‍व के महानतम गेंदबाजों में शामिल पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इच्‍छा जाहिर की है कि सचिन तेंदुलकर पाक के खिलाफ ईडेन गार्डेन मैदान पर अपना आखिरी टेस्‍ट खेलें। हालांकि अभी तक सचिन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है कि वह अपना आखिरी टेस्‍ट मैच कब खेलेंगे। पिछले दिनों उन्‍होने सन्‍यास लेने की अटकलों को नकार दिया था। सचिन ने अपना पहला टेस्‍ट 1989 में पाकिस्‍तान के खिलाफ ही खेला था अत: वसीम चाहते हैं कि सचिन आखिरी मैच भी पाक के खिलाफ ही खेलें।

भारत ने पिछले 2007 से पाकिस्‍तान के साथ एक भी टेस्‍ट सीरीज नहीं खेली हैं, ऐसे में यह उम्‍मीद भी असंभव सी लगती है, पर बताया जाता है कि बीसीसीआई पाक के साथ टीम इंडिया की एक त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन करना चाहता है ऐसे में टेस्‍ट सीरीज के आयोजन की भी संभावना दिखाई दे रही है। वहीं कई पूर्व खिलाडि़यों रवि शास्‍त्री और चेतन चौहान ने भी कहा है कि सचिन में अभी भी रनों की भूख बाकी है और वह भारत के लिए कुछ वक्‍त और खेल सकते हैं। सचिन आने वाले कुछ वक्‍त में अपने करिअर का 200वां टेस्‍ट वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेलने वाले हैं, इसके बाद वह प्रस्‍तावित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी जायेंगे।

पिछली तीन टेस्‍ट सीरीज में सचिन का प्रदर्शन उनकी ख्‍याति के अनुरूप नहीं रहा है वहीं वह पिछले दो वर्षों से टेस्‍ट में कोई शतक भी नहीं लगा सके हैं अत: उन्‍हें सन्‍यास लेने की सलाह दी जा रही है। बीसीसीआई ने कई निर्णय ऐसे भी किये हैं, जिनके आधार पर कहा जा रहा है कि बोर्ड सचिन को खेल से ऊपर मान रहा है। सचिन के पूर्व साथी सौरव गांगुली ने भी कहा था कि प्रशंसक सचिन को बेहतर प्रदर्शन करते हुए सन्‍यास लेते हुए देखना चाहते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+