Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग, सचिन सहित दिग्गजों को वसीम जाफर ने पीछे छोड़ा

कोलकाता। टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक टेस्ट मैच में बैटिंग की शुरुआत करने वाले खब्बू बल्लेबाजी वसीम जाफर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

वसीम जाफर रणजी ट्राफी में दस हजार रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज बन गये हैं। विदर्भ की ओर से खेलते हुए जाफर ने बंगाल के खिलाफ जैसे ही नौ रन बनाये उन्होंने यह मार्क हासिल किया है।

जाफर ने इस उपलब्धि के साथ ही पूर्व बल्लेबाज अमोल मजूमदार को भी पीछे छोड़ दिया है। जाफर के नाम अब रणजी क्रिकेट में 10002 रन है।

मजूमदार ने रणजी में 9202 रन बनाये है जोकि किसी भी बल्लेबाज के नाम सबसे अधिक था। लेकिन अब मजूमदार को पीछे छोड़ने के बाद वसीम जाफर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पर्दार्पण करने वाले जाफर ने अपने देसरे ही मैच में तिहरा शतक ठोंककर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। जाफर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 17000 रन बनाये हैं जिसमे 51 शतक और 83 अर्धशतक जड़े हैं।

जाफर के रिकॉर्ड

रणजी मैच- 126
नाबाद- 196 इनिंग में 24 बार
रन- 10002
औसत- 58.14
शतक -35
अर्धशतक- 41
दलीप ट्रॉफी - 2545 रन
ईरानी ट्रॉफी - 1008 रन

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+