For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम जाफर बोले- अगर ऐसा होता है तभी भारतीय टीम को माना जाएगा महान

नई दिल्ली। माैजूदा समय ऐसा माना जाता है कि भारतीय क्रिकेट टीम सबसे मजबूत टीम है। उनकी प्रशंसा करने के लिए भारत के पूर्व दिग्गज तो क्या कुछ विदेशी क्रिकेटर्स भी करते हुए नहीं थकते। लेकिन भारतीय टीम पर उस समय सवाल उठना शुरू हो गए थे, जब न्यूजीलैंड दाैरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था। ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी उस दाैरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह भारत का सबसे खराब प्रदर्शन था।

ऐसा होता है तभी माना जाएगा महान

ऐसा होता है तभी माना जाएगा महान

भारतीय टीम को महान टीम कहा जाता है, लेकिन वसीम जाफर ऐसा नहीं मानते। जाफर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा, ''भले ही हमने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती, लेकिन साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था. एक टीम को तभी महान कहा जा सकता है। जब वह इन चारों देशों में अच्छा प्रदर्शन करके आए। अगर भारत इन चारों जगह टेस्ट सीरीज जीतता हैं, तो हम आश्वस्त होंगे कि यह वास्तव में दुनिया की नंबर 1 टीम है।

दिल तोड़ने वाली हार थी

दिल तोड़ने वाली हार थी

जाफर ने कहा, "मैं भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर किये गए प्रदर्शन से बहुत निराश था। भारत ने टी-20 सीरीज को 5-0 से जीता था, लेकिन तब उन्होंने वनडे और टेस्ट एकतरफा गंवा दिए थे। टीम प्रत्येक विभाग में मजबूत है, लेकिन इसके वहां जीत नहीं पाई, इसलिए मुझे अधिक निराशा हुई थी। अगर आप दुनिया की नंबर-1 टीम है, तो आप इतनी बुरी तरह से नहीं हार सकते हैं, इसलिए निश्चित रूप से यह भारत के हर क्रिकेट प्रेमी के लिए दिल तोड़ने वाली हार थी।"

पूरी तरह रहे थे फ्लाॅप

पूरी तरह रहे थे फ्लाॅप

बता दें कि टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने 2-0 के अंतर से अपने नाम किया था। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस सीरीज के दौरान लगा ही नहीं था कि भारत टेस्ट की नंबर-1 टीम है। आपकों बता दें, कि वसीम जाफर ने भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 34.1 की औसत से 1944 रन बनाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और 11 अर्धशतक भी बनाये हुए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हुए हैं।

Story first published: Saturday, March 28, 2020, 12:49 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+