
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिलना चाहिए था माैका
जी हां, वसीम जाफर ने यह बातें ओपनर केएल राहुल के लिए कही हैं। वसीम जाफर ने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ उनके यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ जो टेस्ट सीरीज हुई थी, उसमें मौका मिलना चाहिए था। आकाश ने वसीम जाफर से सवाल किया कि राहुल ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और विंडीज में शतक लगाए हैं तो फिर उन्हें आप टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर कैसे देखते हैं। साथ ही पूछा कि टेक्निक, टेंपरामेंट और टैलेंट होने के बावजूद के एल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिलते हैं। इस पर आपका क्या कहना है।

बताया जबरदस्त खिलाड़ी
वसीम ने इस सवाल के जवाब में कहा, ''देखिए, राहुल काफी जबरदस्त खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद वो मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल करना चाहिए था। यह खिलाड़ी भारत के लिए लंबा क्रिकेट खेलने में दिखाई देता है।''

राहुल को है सपोर्ट की जरूरत
राहुल का पक्ष लेते हुए वसीम ने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी वनडे और टी20 में अच्छा प्रदर्शन दिखा रहा होता है तो फिर उसे आपको सपोर्ट करने की जरुरत होती है। आप ये मत देखिए कि उसने एक-डेढ़ साल पहले क्या किया था। मैं अब भी यही मानता हूं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीसरे ओपनर के ताैर पर राहुल को टीम में शामिल करना चाहिए था। उसके पास वो गेम है और वो तीनों ही फॉर्मेट का खिलाड़ी है। मेरे हिसाब से वो तीसरे ओपनर के तौर पर टीम का दरवाजा खटखटाएगा और दूसरे सलामी बल्लेबाजों पर भी दबाव डालेगा। मुझे लगता है कि वो लंबी रेस का घोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications
