For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अभी तक एशेज को लेकर ट्वीट क्यों नहीं किया, वसीम जाफर ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्लीः भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर को सोशल मीडिया पर उनके चुटिले अंदाज के लिए बहुत फॉलो किया जाता है। वे क्रिकेट मामलों पर मजेदार ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं। इस समय क्रिकेट की एक बड़ी सीरीज एशेज चल रही है और जाफर ने इस पर कोई ट्वीट नहीं किया जिसके चलते फैंस को उत्सुकता हुई और जाफर ने फिर एक मजेदार ट्वीट कर दिया।

मौजूदा एशेज टेस्ट बुधवार 8 दिसंबर से चल रहा है जो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर गाबा में हो रहा है। एशेज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली क्रिकेट की सबसे पुरानी सीरीज है। इसकी प्रतिष्ठा के मुकाबले की सीरीज विश्व क्रिकेट में दूसरी नहीं है।

जब वसीम जाफर ने एशेज पर कोई ट्वीट नहीं किया तो एक फैन ने पूछा कि आपने एशेज पर कोई ट्वीट अभी तक क्यों नहीं किया है। इस पर जाफर ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वे एशेज से ज्यादा इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

जाफर का जवाब था, 'सच कहूं तो इस समय मैं विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर ज्यादा दिलचस्पी रखता हूं।' जाफर ने इसके बाद क्रिकेट उड़ीसा को टैग भी किया।

असल में 43 साल के जाफर उड़ीसा क्रिकेट के हेड कोच भी हैं और उनको जुलाई में यह पोस्ट मिली थी। जाफर को घरेलू क्रिकेट का एक हाई प्रोफाइल कोच माना जाता है। इससे पहले वे उत्तराखंड की टीम को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने मुंबई के कोच पद के लिए भी आवेदन किया था लेकिन यहां पर बात नहीं बनी।

विजय हजारे ट्रॉफी में उड़ीसा की अच्छी शुरुआत हुई है और उन्होंने इलीट ग्रुप ए से अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। वे फिलहाल अंक तालिका में नंबर दो की स्थिति पर हैं। केवल विदर्भ की टीम बेहतर नेट रन रेट के आधार पर उड़ीसा से ऊपर है।

जहां तक एशेज की बात है तो इंग्लैंड की टीम को यहां पर 9 विकेट से करारी मात मिली है। अंग्रेजों ने पहली पारी में 147 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 425 रन बनाए और इंग्लैंड को फिर दूसरी पारी में 297 रनों पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने फिर 1 विकेट पर 20 बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 9:16 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+