40 साल का ये क्रिकेटर 4 साल बाद वन-डे टीम में करने जा रहा है वापसी, चयन पर मचा बवाल
नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी के चयन को लेकर बवाल मच गया है।विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रणजी चैंपियन विदर्भ ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम एक खिलाड़ी के चयन को लेकर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल, टीम में 40 वर्षीय स्टार खिलाड़ी वसीम जाफर को जगह दी गई है। जाफर के टीम में चयन पर अन्य खिलाड़ी ने सवाल उठाए हैं और साथ ही साथ वो बोर्ड से नाराज भी हैं।
खबरों के मुताबिक कई खिलाड़ियों ने बोर्ड पर दोहरा रवैया और पक्षपात का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों का कहना है कि हाल ही में हुए बापुना कप में उनकी उम्र का हवाला देते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। वहीं, बोर्ड की तरफ से कहा गया कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं ऐसे में जाफर के होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनका अनुभव टीम के काम आएगा।
अखिरी बार साल 2014 में उन्होंने मुंबई की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ खेला था।अब जाफर चार साल बाद वन-डे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वसीम 2015 में मुंबई छोड़ विदर्भ से जुड़ गए।
गौरतलब है कि जाफर ने अब तक 100 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.62 की औसत से 4289 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 29 अर्द्धशतक शामिल हैं।19 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने फैज फजल को टीम की कमान सौंपी है।
टीम - फैज फजल (कप्तान), संजय रामास्वामी, गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, अथर्व ताइदे, अक्षय वखारे, जीतेश शर्मा, मोहित काले, रवि जंगिद, अक्षय कारनेवर, अक्षय वखारे, रजनीश गुरबानी, श्रीकांत वाघ, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे, वसीम जाफर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
