For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये है वसीम जाफर की ऑल-टाइम ODI XI, किसी भारतीय बॉलर को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। जाफर ऐसे बल्लेबाज हैं जो बहुत ज्यादा लंबा टेस्ट करियर ना होने के बाद भी देश की लीजेंड हस्तियों में शुमार हैं।

उनकी बात की अहमियत और गंभीरता की तुलना राहुल द्रविड़ से की जा सकती है जो चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। जाफर ने हाल में क्रिकेट से संन्यास लिया है और अब वे सोशल मीडिया पर अधिक मुखरता से फैंस के साथ बातचीत कर रहे हैं।

वसीम जाफर की ODI इलेवन-

वसीम जाफर की ODI इलेवन-

इसी फेहरिस्त में जाफर ने शनिवार को अपनी ऑल-टाइम वनडे टीम का खुलासा किया। टीम में चार भारतीय शामिल थे, लेकिन वे सभी बल्लेबाज थे। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के अलावा, तीन वर्तमान भारतीय बल्लेबाजी सितारों ने इस सूची में जगह बनाई - रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली।

'वो जबरदस्त है'- टॉम मूडी ने बताया भारत के बेस्ट यंग टैलेंट का नाम

जाफर ने धोनी को अपनी टीम का कप्तान और विकेटकीपर भी बताया। इस बीच, जाफर ने बल्लेबाजी लाइन अप में वेस्ट इंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और 2019 विश्व कप के हीरो बेन स्टोक्स को भी चुना।

धोनी को बनाया कप्तान-

धोनी को बनाया कप्तान-

ऑलराउंडर के संदर्भ में, जाफर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के साथ गए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न या पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक को अपनी स्पिनर के रूप में और वेस्टइंडीज के पूर्व सीमर जोएल गार्नर और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा को अपनी तेज गेंदबाजी इकाई में चुना। किसी भी भारतीय गेंदबाज ने इस टीम में जगह नहीं पाई है।

जाफर द्वारा एक और आश्चर्यजनक एंट्री यह थी कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग को टीम में शामिल किया, लेकिन 12 वें व्यक्ति के रूप में।

पोंटिंग को बनाया 12वां खिलाड़ी

पोंटिंग को बनाया 12वां खिलाड़ी

ये टीम इस प्रकार है- सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विवियन रिचर्ड्स, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी, वसीम अकरम, शेन वार्न या सकलैन मुश्ताक, जोएल गार्नर, ग्लैन मैक्ग्रा, 12वां खिलाड़ी रिकी पोंटिंग

बता दें कि जाफर दिसंबर 2019 में 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए, और दो महीने बाद 12,000 रन बनाने वाले एकमात्र रणजी बल्लेबाज हैं। वह दो सत्रों में 1,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए, पिछला प्रयास 2008-09 में आया था।

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 15:12 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+