वसीम जाफर ने कोहली को नहीं, बल्कि इसे बताया टेस्ट का 'बेस्ट' बल्लेबाज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली को तीनों फाॅर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन भारत के ही पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर का यह मानना है कि कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज नहीं हैं। कोहली 73 टेस्ट मैचों में अब तक 62.84 की बेहतरीन औसत से 7227 रन बना चुके हैं, जिसमें 27 शतक शामिल रहे हैं। पर वसीम जाफर का कहना है कि आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज हैं।

स्मिथ को बताया बेस्ट
जाफर ने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ को कोहली से बेहतर बल्लेबाज बताते हुए कहा, "वर्तमान फॉर्म को देखते हुए मैं इस बात को कह सकता हूं कि फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ, विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज है। बैन हटने के बाद जिस तरीके से स्मिथ ने वापसी की है, वह प्रशंसा के योग्य है।" स्मिथ 73 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमे उन्होंने 62.84 की बेहतरीन औसत से 7227 रन बनाए हुए हैं। स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट करियर में 26 शतक है।

लेकिन इस मामले में कोहली को माना नंबर-वन
हालांकि जाफर इस बात को स्वीकार करते हैं कि अगर बात की जाए तीनों फाॅर्मेट में सबसे बेस्ट प्रदर्शन दिखाने वाले बल्लेबाज की तो कोहली का नाम पहले आता है। जाफर से जब तीनों फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया।

रोहित की बताई खास बात
वहीं जब उनसे पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर सफेद गेंद का बल्लेबाज है, तो उन्होंने विराट को रोहित से आगे रखा। उन्होंने कहा, "निरंतरता के मामले में, कोहली रोहित से आगे निकल जाते है, लेकिन हां रोहित की एक खास बात यह है कि अगर उसने क्रीज में कुछ समय बिताया, तो वह बेहद खतरनाक खेलते हैं और बड़ी पारियां खेलते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
