For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 सीरीज में जीत के बाद वसीम जाफर ने माइकल वॉन को यूं किया ट्रोल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया आलोचकों के निशाने पर थी, लेकिन टी-20 सीरीज में जीत के बाद टीम ने आलोचकों की बोलती बंद कर ती है। पहले दो वनडे मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करके आलोचकों को जवाब दिया है। ऐसे में अगर भारतीय टीम आखिरी टी-20 मैच जीतती है तो चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद होंगे।

दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। हार्दिक पांड्या की जबरदस्त पारी की बदौलत भारतीय टीम ने आसानी से 195 रनों के लक्ष्य को हासिल किया पांड्या ने 22 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का दौरा शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा था कि भारतीय टीम इस दौरे पर कुछ खास नहीं कर सकेगी। कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम सभी फॉर्मेट में हार का सामना करेगी। लेकिन रविवार को टीम इंडिया की जीत ने उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने माइकल वॉन की भविष्यवाणी पर तंज कसते हुए एक मजाकिया मीम साझा किया है। इस मीम के जरिए वसीम जाफर ने माइकल वॉन को ट्रोल करने की कोशिश की। जाफर ने माइकल वॉन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के एक दृश्य को साझा करते हुए चुटकी ली है। दूसरे टी-20 मैच में जीत के बाद कप्तान कोहली ने जीत पर खुशी जताते हुए कहाकि हमारे पास रोहित और बुमराह नहीं है जोकि हमारे सफेद गेंद के अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन बावजूद इसके हमने अच्छा खेल दिखाया जोकि काफी खुशी की बात है।

जीत के बाद कोहली ने कहा कि हर किसी ने हाल फिलहाल में कम से कम 14 मैच खेले हैं, लिहाजा उन्हें पता है कि उनकी योजना क्या है। हमने उन्हें ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिस की जिसे हासिल किया जा सकता था। इस जीत में पूरी टीम का योगदान है, जोकि खुशी की बात है, युवा खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं और उन्हें जो मौके मिल रहे हैं उसे भुना रहे हैं।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 13:54 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+