For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम जाफर का हेड कोच बनने का इंतजार पूरा हुआ, इस राज्य की टीम की जिम्मेदारी मिली

नई दिल्लीः वसीम जाफर भारत में जानी-मानी क्रिकेट हस्ती हैं। लोग मानते हैं उनके पास इस खेल का बहुत अच्छा ज्ञान मौजूद है। अपनी गंभीर शख्सियत के साथ सोशल मीडिया पर चुटिले अंदाज के लिए चर्चित वसीम जाफर का उत्तराखंड क्रिकेट के हेड कोच के पद पर कार्यकाल विवादित रहा। बताया गया कि वे वहां पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करते थे, हालांकि इस बातों का कोई पुख्त आधार नहीं मिला और कई भारतीय क्रिकेटरों ने जाफर को खुलकर सपोर्ट किया। जाफर ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के उत्तराखंड क्रिकेट कोच का पद त्याग दिया।

अब कोचिंग की दुनिया में वसीम जाफर की फिर से वापसी हुई है और वे ओडिशा की सीनियर क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाए गए हैं। ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। बयान के अनुसार, जाफर 2021-22 और 2022-23 सीजन के लिए टीम के मुख्य कोच होंगे।

घरेलू क्रिकेट में बहुत ही शानदार रिकॉर्ड रखने वाले जाफर ने भारत के लिए भी 31 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 1944 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वे मुंबई और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते थे। उनके नाम 57 शतक व 91 अर्धशतक के साथ 19410 रन हैं। ओसीए अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि जाफर का इंटरव्यू क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा लिया गया था। इससे पहले जाफर ने मुंबई क्रिकेट के हेड कोच पद के लिए आवेदन किया था लेकिन वहां सफलता नहीं मिली थी।

ओडिशा क्रिकेट (ओसीए) के सीईओ सुब्रत बेहरा ने कहा, "जाफर ने ओडिशा क्रिकेट टीम के कोच बनने के लिए अपनी इच्छा दर्शाई थी और इस पद के लिए आवेदन किया था। ओसीए सचिव ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था और उनके साथ बातचीत की थी। उनका साक्षात्कार क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) द्वारा प्रक्रिया के अनुसार आयोजित किया गया था। इसके बाद, सीएसी ने सीनियर टीम के कोच के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। "

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 9:07 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+