For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब एक आसान कैच छोड़ने के बाद कार्तिक ने बाउंड्री पर पकड़ा जबरदस्त कैच

Ind vs NZ 1st T20I: Dinesh Karthik takes an absolute blinder of Daryl Mitchell | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत वेलिंग्टन में हुए पहले टी-20 मैच को 80 रन से हार गया है। इस मैच में भारत अपने तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों के साथ उतरा था। जिनमे से धोनी को छोड़कर बाकी कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं चल सका। पंत और कार्तिक जहां फील्डिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे तो वहीं विकेट के पीछे दस्तानों की जिम्मेदारी धोनी संभाल रहे थे। दिनेश कार्तिक के लिए मैदान में दो ऐसे पल आए जो मैच के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं।

खास बात यह है कि ये दोनों ही मौके एक दूसरे के विरोधाभासी हैं। पहले मौके पर कार्तिक ने हाथ में आया एक सीधा कैच छोड़ दिया। उस समय टिम सेईफर्ट 71 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि सेईफर्ट मिले मौके का बहुत ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 84 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन उनकी ये पारी मैच में निर्णायक साबित हुई और इसके चलते उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

उसके बाद कार्तिक ने एक ऐसा कैच पकड़ा जो बेहद शानदार था। यह मैच का 15वां ओवर चल रहा था और अंतिम गेंद फेंकी जा रही थी। तभी पहला मैच खेल रहे मिशेल डेरियल ने हवा में एक शॉट खेला। कार्तिक तब बाउंड्री पर तैनात थे। जैसे ही उनके पास गेंद आई तो उन्होंने तुरंत उसको लपक लिया लेकिन गेंद की गति और सीमा रेखा से बिल्कुल सटकर खड़े होने के चलते कार्तिक का शरीर बाउंड्री लाइन को पार कर गया। लेकिन कार्तिक ने गजब की चपलता दिखाते हुए पहले गेंद को हवा में उछाला फिर अपने शरीर को वापस मैदान में लाकर कैच पकड़ा।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 17:13 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+