Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: अजीब ढंग से रन आउट हुआ ये पाक क्रिकेटर, याद आए 'सुस्त' चाचा इंजमाम उल हक

इंग्लैंड। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी के रन आउट होने का तरीका बेहद ही मजेदार और चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर गई हुई है जहां उसे पहले काउंटी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं।

हालांकि नार्थैम्पटनशायर के खिलाफ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम ने ये जीत अपने इंग्लैंड दौरे के दूसरे वार्म अप मैच में हासिल की। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक और अजहर अली, फाइनल पारी के चौथे ओवर में रनिंग के दौरान पिच पर ही टकरा गए। इसमें देखा गया कि दोनों बल्लेबाज अजीब सी स्थिति में रन लेने के लिए दौड़े और बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से पिच पर टकरा गए।

दरअसल शॉट खेलने के बाद जब दोनों खिलाड़ी रन लेने के लिए दौड़े तो किसी ने एक दूसरे की तरफ नहीं देखा और आपस में ही टकराकर बीच पिच पर गिर पड़े। हालांकि जब तब इमाम उठकर दौड़ते हुए क्रीज पर पहुंचे तब तक नार्थैम्पटन के फील्डर रिकार्डो वास्कोनसेलोस ने फुर्ती से स्टंप को सीधे थ्रो से उखाड़ दिया। और इमाम के चलते अजहर अली को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

इस अजीब तरह से रन आउट होने का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यही नहीं लोग इसे मजाक-मजाक में इमाम उल हक के चाचा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक पर तंज कस रहे हैं। आपको बता दें कि इंजमाम उल हक, अपने क्रिकेट करियर में कई बार रन आउट होने के लिए फेमस रहे हैं। हालांकि इस रन आउट का पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कोई असर नहीं पड़ा और उसने आसानी से जीत हासिल कर ली।

Story first published: Tuesday, May 8, 2018, 16:45 [IST]
Other articles published on May 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+