For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : टीम में आते ही हार्दिक पांड्या का धमाका, लिया शानदार कैच

Ind Vs NZ 3rd ODI: Hardik Pandya takes a flying Catch to dismiss Kane Williamson |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। अब तक वनडे सीरीज के दोनों मैच जीत चुका भारत बे ओवल में तीसरे मैच में भी बढ़िया शुरुआत कर चुका है। इस मैच में भारत ने सीरीज जीत की ओर तेजी से अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। इससे पहले दोनों ही मैचों में भारत ने न्यूजीलैंड का काफी विश्वसनीय तरीके से पटखनी दी थी। नेपिनय के पहले वनडे में कीवी टीम को जहां 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा तो माउंट माउंगानुई में टीम इंडिया को 90 रनों से बड़ी जीत मिली। भारत को अभी तीन मैच और खेलने है और उसके कीवीलैंड में 10 साल बाद सीरीज जीतने के लिए केवल एक और मैच ही जीतना है।

हार्दिक की दमदार वापसी

हार्दिक की दमदार वापसी

28 जनवरी को खेल जा रहे इस मैच में हार्दिक पांड्या की वापसी भारत के लिए एक और खास बात रही। निलंबन के बाद वापसी कर रहे पांड्या के लिए मैच में बढ़िया प्रदर्शन रहा। हार्दिक ने ना केवल पूरे मैच में कसी हुई गेंदबाजी की, बल्कि दो विकेट भी चटकाए। इतना ही नहीं उन्होंने चहल की गेदं पर जबरदस्त कैच लेकर न्यूजीलैंड के बेस्ट बल्लेबाज को पवेलियन का भी रास्ता भी दिखाया। ये बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि खतरनाक दिख रहे कीवी कप्तान केन विलियमसन हैं।

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 6 साल बाद सामने आई धोनी की 'पुरानी बीमारी'

वीडियो में देखे पांड्या का सुपरमैन कैच-

हार्दिक ने कीवी कप्तान को तब आउट किया जब वह 28 रन बनाकर खेल रहे थे। उस समय उनके जोड़ीदार थे एक ओर अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर। भारत के नजरिए से यह जोड़ी टूटनी सबसे जरूरी थी। तभी कीवी पारी का 17वां ओवर करने के लिए यजुवेंद्र चहल और मिड विकेट पर फिल्डिंग कर रहे थे हार्दिक पांड्या। चहल की गेंद को कदम आगे चलाकर जैसे ही विलयमसन ने मिड विकेट की ओर धकेला वैसे ही बिजली सी चपलता दिखाकर पांड्या ने उनका कैच लपकर सबको स्तब्ध कर दिया। इस कैच को यहां वीडियों में देखा जा सकता है।

निलंबन के बाद हार्दिक का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच-

निलंबन के बाद हार्दिक का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच-

आपको बता दें कि तीसरे मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। पहले बदलाव के तौर पर विजय शंकर के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। हार्दिक चोट लगने के बाद वापसी करते हुए पहला मैच खेल रहे है जबकि विवादित बयान के चलते निलंबन झेलने के बाद भी यह उनका पहला मैच है। भारतीय टीम का दूसरा बदलाव है महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर दिनेश कार्तिक को लेना। बेहतरीन फार्म में चल रहे धोनी को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ा है।

Story first published: Monday, January 28, 2019, 12:29 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+